
Chatori Rajani Assault Viral Video (सोर्स- @chatori.rajani )
Chatori Rajani Assault Viral Video: फूड इन्फ्लुएंसर चटोरी रजनी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से रजनी जैन के साथ मारपीट वाला मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में ताजा अपडेट ये है रजनी और उनके पति अब अस्पताल से घर लौट गए हैं। इसी बीच रजनी का भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनके वीडियो को देखने के बाद काफी इमोशनल हो रहे हैं।
दरअसल चटोरी रजनी ने 18 जून को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले पर बात की थी। इस बारे में बात करते हुए वो रोने भी लगी थीं। उन्होंने कहा, 'पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद उस महिला ने मुझे कहा कि ये पिछले एक साल से अपने बेटे की मौत का फायदा उठा रही है। इतना बोलते ही रजनी काफी भावुक हो गईं। उन्होंने सवाल पूछा कि मैंने बेटे की मौत का फायदा उठाया? क्या फायदा उठाया मैंने।'
रजनी ने आगे बात करते हुए कहा, 'मुझे बहुत डर लगा है कि अब मेरे पति को कहीं कुछ हो न जाए। इससे अच्छा तो बेटे के साथ साथ हम भी मर जाते। रजनी के इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस ने भी उनका खूब साथ दिया।
बता दें इस पूरे मामले को लेकर रजनी जैन के पति ने भी एक वीडियो में बात की है। रजनी के पति ने वीडियो में कहा, 'परसों रजनी को फिजिकली असॉल्ट किया गया था सुसाइटी में। मैं पूरा दिन FIR कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगाता रहा। रात को घर आए। कल मैं डॉक्टर के चक्कर काटता रहा। सुबह गए गाइनी के पास ब्लड टेस्ट हुआ है, उसकी रिपोर्ट्स आ जाएंगी, शाम को दूसरे डॉक्टर के पास मनिपाल हॉस्पिल्ड में, क्योंकि रजनी के बाल खींचे गए थे।
'सर पे मारा गया था, तो डॉक्टर के पास लेके गए एमरजेंसी में, ड्रिप चढ़ाई, इंजेक्शन लगाया, पेन केलर दिए और घर लेके आएं। डॉक्टर ने बोला है कि अगर ये सब ठीक नहीं होता है इससे तो शायद हमें एडमिट करना पड़े, CT स्कैन करना पड़े, MRI करना पड़े और ये सब एक छोटी सी गलती के कारण। हमारी गलती ये थी कि हमने अपनी गाड़ी अपनी ही पार्किंग में खड़ी कर दी।'
Published on:
19 Jun 2026 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
