10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AR Ameen Accident: एयरपोर्ट जाते वक्त हुआ हादसा, ए आर रहमान की बेटी खतीजा ने बताया कैसे हुई सड़क दुर्घटना

AR Rahman Son Ameen Accident: ए आर रहमान के बेटे की सड़क हादसे की वजह अब सामने आ गई है। उनकी बहन खतीजा ने खुद इस बारे में जानकारी दी है।
3 min read
Google source verification
AR Rahman Son Ameen Accident

ए आर रहमान के बेटे का एक्सीडेंट ( फोटो सोर्स- Instagram/arrameen)

AR Rahman SonAmeen Accident: मशहूर संगीतकार एआर रहमान के बेटे और सिंगर एआर अमीन को लेकर सामने आई सड़क हादसे की खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। चेन्नई के गिंडी इलाके में सोमवार तड़के अमीन की कार एक दूसरे वाहन से टकरा गई थी। शुरुआती खबरों के बाद अब उनकी बहन खतीजा रहमान ने हादसे को लेकर अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने साफ किया कि अमीन सुरक्षित हैं और हादसे के वक्त कार वह नहीं चला रहे थे।

एयरपोर्ट जा रहे थे एआर अमीन

जानकारी के मुताबिक, एआर अमीन अपने एक दोस्त के साथ एयरपोर्ट के लिए निकले थे। दोनों चेन्नई के गिंडी इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की एक दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ।

घटना के बाद अमीन और उनके दोस्त को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों को मामूली चोटें आई थीं। मेडिकल जांच और जरूरी उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में दूसरे वाहन में मौजूद व्यक्ति को भी चोट लगी थी, लेकिन उसकी हालत भी गंभीर नहीं बताई गई।

बहन खतीजा ने बताई हादसे की असली वजह

हादसे की खबर फैलने के बाद एआर रहमान की बेटी और अमीन की बहन खतीजा रहमान ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को उनके भाई की सेहत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमीन पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

इसके बाद खतीजा ने एक और पोस्ट साझा कर हादसे की परिस्थितियों को स्पष्ट किया। उनके मुताबिक, अमीन कार की ड्राइविंग सीट पर नहीं बल्कि पैसेंजर सीट पर बैठे थे। उनका दोस्त गाड़ी चला रहा था और दोनों एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे।

लाल बत्ती के बावजूद आगे बढ़ा दूसरा वाहन

खतीजा के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रहे दूसरे वाहन के चालक ने लाल सिग्नल होने के बावजूद वाहन आगे बढ़ा दिया। इसी वजह से दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि घटना को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में सही जानकारी सामने नहीं आई थी, इसलिए उन्होंने स्थिति स्पष्ट करना जरूरी समझा।

खतीजा ने लोगों से अपील की कि किसी भी घटना की खबर सामने आने पर तथ्यों की पुष्टि करने के बाद ही जानकारी साझा की जाए। उन्होंने अमीन के लिए दुआ और चिंता जताने वाले सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल वाहनों को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी भूमिका रही।

संगीत की दुनिया में पहचान बना रहे हैं अमीन

एआर अमीन अपने पिता एआर रहमान की तरह संगीत की दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह बतौर सिंगर कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के तमिल वर्जन के गाने 'चिकिरी चिकिरी' को अपनी आवाज दी। इसके अलावा वह जसलीन रॉयल के साथ 'भीगी भीगी' जैसे स्वतंत्र म्यूजिक प्रोजेक्ट में भी नजर आए हैं। फिलहाल हादसे के बाद अमीन के सुरक्षित होने की खबर से परिवार और उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है।