
सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर क्या कहा? ( फोटो सोर्स- Instagram/viralbhayani)
Sunita Ahuja On Govinda Affair: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता को हाल ही में एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ देखा गया, जिसके बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है। सुनीता ने गोविंदा और कोमल को लेकर चल रही चर्चाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे ‘घटिया स्टंट’ बताया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’।
दरअसल, गोविंदा इन दिनों फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्हें झारखंड एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ देखा गया। गोविंदा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ के जरिए करीब सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं।
खास बात यह है कि कोमल भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। गोविंदा ने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम के दौरान कोमल को मीडिया से मिलवाया था और उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की थी। खबरों की मानें तो दोनों की जोड़ी गोविंदा की एक अन्य फिल्म ‘दुनियादारी’ में भी दिखाई दे सकती है।
गोविंदा के साथ कोमल की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इसी बीच सुनीता आहूजा ने एक वीडियो में इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी चीज को करना ही था तो उसे किसी बेहतर स्तर पर किया जाना चाहिए था।
सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा के इस कदम को लेकर कहा कि वो इस तरह के ‘घटिया स्टंट’ पर कुछ नहीं बोलना चाहतीं। उन्होंने मीडिया और गोविंदा के फैंस से भी इस मामले पर सवाल करने की बात कही।
सुनीता की नाराजगी यहीं खत्म नहीं हुई। एक अन्य वीडियो में उन्होंने गोविंदा को लेकर कहा कि ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते और गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि, गोविंदा और कोमल के बीच किसी रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों के साथ नजर आने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
पहले भी कोमल के नाम पर बोल चुकी हैं सुनीता
यह पहली बार नहीं है जब सुनीता आहूजा ने कोमल नाम को लेकर प्रतिक्रिया दी हो। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे गोविंदा से जुड़े कथित अफेयर को लेकर सवाल किया गया था, तब उन्होंने कहा था कि उन्हें ‘कोमल’ नाम से ही नफरत है। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति के बारे में सीधे तौर पर कोई पुष्टि नहीं की थी।
सुनीता ने इसी बातचीत में गोविंदा की उम्र और उनकी शादीशुदा जिंदगी का जिक्र करते हुए भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि जवानी में इंसान से गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर ऐसी खबरें सामने आना उन्हें सही नहीं लगता।
गोविंदा के फैंस से सुनीता ने मांगा जवाब
सुनीता आहूजा ने अपने बयान में यह भी कहा कि जब वह किसी मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं तो उन्हें ट्रोल किया जाता है। उन्होंने गोविंदा के फैंस और मीडिया से इस मामले पर सवाल उठाने की अपील की।
फिलहाल गोविंदा और कोमल की साथ मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। वहीं सुनीता के तीखे बयान ने इस पूरे मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है।
Updated on:
10 Aug 2026 07:59 pm
Published on:
10 Aug 2026 07:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
