10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जहां भी मर जाऊं, वहीं दफन कर देना’ सिंगर लकी अली रोते हुए बोले- अपने साथ कफन लेकर चलता हूं

Lucky Ali On Death: मशहूर सिंगर लकी अली ने हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान अपने मरने को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने हर सफर के दौरान अपने साथ दफनाने का कपड़ा (इहराम) लेकर चलते हैं।
3 min read
Google source verification
Lucky ali post on death said Wherever I die bury me right there

लकी अली ने किया पोस्ट (Photo Source- @officiallyluckyali)

Lucky Ali Post: मशहूर सिंगर लकी अली (Lucky Ali) अपनी सादगी और अलग आवाज के लिए जाने जाते हैं। लकी अली जब भी मंच पर आते हैं, तो उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ते हैं, लेकिन इन दिनों हाल ही में उनका एक लाइव कॉन्सर्ट अचानक बेहद भावुक क्षण में बदल गया, जब 67 साल के सिंगर ने खुले मंच से अपने मरने और जीवन के कड़वे सच पर बात की। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट कर रहे हैं।

लकी अली ने किया मरने को लेकर पोस्ट

67 साल के सिंगर ने परफॉर्मेंस के दौरान लाइव कॉन्सर्ट में ऑडियंस से बात करते हुए मौत के बारे में बात की। कॉन्सर्ट का एक वीडियो, जिसे लकी अली ने बाद में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, अब वायरल हो रहा है। भीड़ को संबोधित करते हुए, लकी ने माना कि उन्हें लगातार प्यार मिल रहा है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि आखिरकार एक समय आएगा जब उन्हें जाना होगा। उन्होंने कहा, "मुझे पता है, मैं भी आप सबसे प्यार करता हूं। लेकिन एक दिन, मुझे जाना ही होगा, ना। मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं असल में तैयार हूं।"

लकी अली ने बताया लेकर जाते हैं अपने साथ कफन

लकी अली ने आगे अपनी व्यक्तिगत यात्रा से जुड़ा एक बेहद भावुक राज शेयर किया और बताया कि जब भी वह किसी दौरे पर या शहर से बाहर जाते हैं, तो अपने साथ अपना इहराम यानी पारंपरिक रूप से दफनाने या कफन के लिए इस्तेमाल होने वाला कपड़ा लेकर सफर करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं जहां भी मर जाऊं, मुझे वहीं गाड़ देना।" लकी अली का यह बयान सुनते ही वहां मौजूद दर्शक बेहद भावुक हो गए। अली ने इस लम्हे का वीडियो खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर भावुक हुए फैंस

सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, "30 साल बीत चुके हैं, लेकिन मैंने कभी लकी अली के गानों को खुद से दूर नहीं होने दिया।" दूसरे ने लिखा, सर हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।" तीसरे ने लिखा, आपकी आवाज घर की याद दिलाती है।" एक अन्य ने लिखा, अल्हा आपको हेल्थी लाइफ और लंबी उम्र दे।" एक अन्य ने लिखा, सर आप एक बहुत ही सुंदर आत्मा हैं। आपको लाइव देखने का मौका मिलने के लिए आभारी हूं।" एक ने लिखा, लकी अली सर की आवाजा सुकून है।"

बॉलीवुड तक बिखेरा लकी अली ने अपना जादू

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता महमूद अली के बेटे लकी अली ने 1990 के दशक में 'ओ सनम' गाने से भारतीय संगीत जगत में तहलका मचा दिया था। उनका पहला सोलो एल्बम 'सुनोह' (1996) सुपरहिट रहा था। इसके बाद उन्होंने 'गोरी तेरी आंखें कहें' और 'तेरी याद जब आती है' जैसे कई यादगार इंडिपॉप गाने दिए। बॉलीवुड फिल्मों में भी उनकी आवाज ने जादू चलाया है, जिसमें 'एक पल का जीना' (कहो ना प्यार है), 'ना तुम जानो ना हम', 'हैरत' (अंजाना अंजानी) और 'सफरनामा' (तमाशा) जैसे सदाबहार गाने शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग