
शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा (Photo Source- @shehnaazgill)
Shehnaaz Gill swallows nose ring: रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से घर-घर में फेमस हुई अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) एक शूटिंग के दौरान बड़े हादसे का शिकार हो गईं। शहनाज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ सेट पर एक डरावनी घटना घटित होती दिख रही है। शूटिंग के दौरान अचानक शहनाज की नाक की नथ (Nose Ring) निकलकर सीधे उनके मुंह में चली गई और माना जा रहा है कि वह उसे गलती से निगल गईं। वीडिया सामने आया तो उनके फैंस हैरान रह गए। हर कोई एक्ट्रेस से सवाल-जवाब करने लगा।
शहनाज गिल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शहनाज गिल सेट पर एक सीन के लिए तेजी से दौड़ रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी नाक में पहनी हुई नथ ढीली होकर सीधे उनके मुंह में चली गई। अचानक हुए इस हादसे से शहनाज असहज हो गईं और घबरा गईं। वहां मौजूद उनके सह-कलाकार सौरभ सचदेवा ने तुरंत स्थिति को संभाला और शहनाज की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने नथ बाहर निकालने की कोशिश में शहनाज की पीठ थपथपाई, ताकि सांस की नली में कोई रुकावट न आए। शहनाज ने कैप्शन में लिखा, "छोटी सी बिहाइंड द सीन स्टोरी। आपमें से कई ने मुझे नथनी वाला वीडियो शेयर करने के लिए कहा था।"
शहनाज के साथ ये हादसा होने के कारण सेट का माहौल पूरा बदल गया। वहां मौजूद पूरी टीम के हाथ-पांव फूल गए। लेकिन इस पूरे वाकये और अचानक आई परेशानी के बावजूद शहनाज ने हिम्मत नहीं हारी और अपने काम के लिए पूरी निष्ठा दिखाते हुए शूटिंग जारी रखी। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके फैंस शहनाज की सेहत को लेकर बेहद चिंतित हो रहे हैं। इस मुश्किल परिस्थिति में भी अपना काम पूरा करने के लिए फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स शहनाज की सुरक्षा को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "हे भगवान, मैं आपकी लगन की तारीफ करता हूं, लेकिन प्लीज सुरक्षित रहें।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "सना, किसी रोल के लिए अपनी जान जोखिम में मत डालो, तुम हमारे लिए बहुत कीमती हो।" शहनाज गिल अब सबसे पॉपुलर सेलेब्स में से एक बन चुकी हैं। उन्हें इंटरनेट पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। फिल्मी दुनिया में भी शहनाज लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में शहनाज गिल की नई फिल्म 'इश्कनामा' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
Updated on:
10 Aug 2026 10:35 am
Published on:
10 Aug 2026 10:28 am
