10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन हैं ए आर अमीन? पिता रहमान के साथ स्टेज पर कर चुके परफॉर्म, अब सड़क हादसे का हुए शिकार

Who is AR Ameen Who Met With Accident: संगीतकार ए आर रहमान के बेटे अमीन अब सड़क हादसे के बाद इलाज कराकर घर पर लौट चुके हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Google source verification
Who is AR Ameen Who Met With Accident

ए आर रहमान के बेटे का हुआ एक्सीेडेंट ( फोटो सोर्स- Instagram/arameen)

Who is AR Ameen Who Met With Accident: मशहूर संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन इन दिनों एक सड़क हादसे को लेकर चर्चा में हैं। चेन्नई में उनकी Porsche कार एक कैब से टकरा गई, जिसके बाद उन्हें और उनके दोस्त को अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात रही कि दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे की खबर सामने आने के बाद फैंस के मन में एक सवाल भी उठने लगा कि आखिर एआर अमीन कौन हैं और संगीत की दुनिया में उन्होंने अब तक क्या काम किया है?

एआर रहमान के बेटे हैं अमीन

एआर अमीन भारत के मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान के बेटे हैं। संगीत उनके परिवार का अहम हिस्सा रहा है और बचपन से ही अमीन को भी इस माहौल में संगीत सीखने और समझने का मौका मिला। हालांकि, उन्होंने केवल पिता की पहचान के सहारे आगे बढ़ने के बजाय अपनी अलग संगीत पहचान बनाने की कोशिश की है। अमीन बतौर सिंगर कई म्यूजिकल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए हैं और फिल्मी संगीत के साथ-साथ स्वतंत्र म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी अपनी आवाज दी है। इंस्टाग्राम पर अमीन के 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पिता एआर रहमान के साथ भी कर चुके हैं परफॉर्म

एआर अमीन को कई मौकों पर अपने पिता एआर रहमान के साथ स्टेज साझा करते हुए देखा गया है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में आयोजित एआर रहमान के म्यूजिकल कॉन्सर्ट्स में भी अमीन ने हिस्सा लिया है।

पिता के साथ परफॉर्म करते हुए अमीन ने अपनी गायकी और स्टेज प्रेजेंस से संगीत प्रेमियों का ध्यान खींचा है। एक बड़े संगीतकार के बेटे होने के बावजूद वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स का रह चुके हैं हिस्सा

अमीन ने अपने सिंगिंग करियर में कई तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। उनका झुकाव अलग-अलग भाषाओं और म्यूजिक स्टाइल की तरफ भी रहा है। वह फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग करने के अलावा स्वतंत्र गानों और म्यूजिकल कोलैबोरेशन में भी नजर आए हैं।

उनकी आवाज को लेकर भी समय-समय पर चर्चा होती रही है। एआर रहमान जैसे दिग्गज संगीतकार के बेटे होने की वजह से जाहिर तौर पर अमीन के करियर पर लोगों की नजर बनी रहती है, लेकिन वह अपने काम के जरिए अलग पहचान कायम करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

चेन्नई हादसे के बाद फिर चर्चा में आए अमीन

सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे चेन्नई के ओलंपिया टेक पार्क के पास अमीन की कार एक कैब से टकरा गई। हादसे में उनकी Porsche को काफी नुकसान पहुंचा। अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

वहीं कैब में सवार एक यात्री भी घायल हुआ, जिसका इलाज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजह जानने के लिए घटनास्थल से जुड़े सबूतों और संभावित सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल अमीन के सुरक्षित होने की खबर ने उनके परिवार और फैंस को राहत दी है। संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे एआर अमीन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका संगीत नहीं बल्कि चेन्नई का यह सड़क हादसा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग