10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ए आर रहमान के बेटे अमीन का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान, जानें क्या है पूरा मामला

AR Rahman Son Ameen Accident: संगीतकार ए आर रहमान के बेटे के एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिलहाल ए आर अमीन सुरक्षित हैं।
2 min read
Google source verification
AR Rahman Son Ameen Accident

ए आर रहमान के बेटे का हुआ एक्सीडेंट ( फोटो सोर्स- IMDb)

AR Rahman Son Ameen Accident: मशहूर संगीतकार एआर रहमान के बेटे और सिंगर एआर अमीन को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। चेन्नई में रविवार शाम उनकी कार एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसा शहर के गिंडी इलाके में काठीपारा फ्लाईओवर के पास हुआ। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में एआर अमीन और उनके साथ मौजूद दोस्त को गंभीर चोट नहीं आई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

काठीपारा फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, एआर अमीन अपने एक दोस्त के साथ कोयम्बेडु से चेन्नई शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान काठीपारा फ्लाईओवर के नजदीक उनकी कार की एक दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरी कार एक Wagon-R थी, जो साइड रोड से मुख्य सड़क पर आ रही थी।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोगों को चोटें आईं। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

अस्पताल में कराया गया इलाज

दुर्घटना के बाद एआर अमीन और उनके दोस्त को इलाज के लिए कावेरी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया और स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दूसरी गाड़ी में सवार एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कलैग्नार सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद वाहन में मौजूद लोगों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों वाहन किए जब्त

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अडयार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने केस भी दर्ज किया है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना आखिर किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि हादसा गंभीर रूप नहीं ले सका और एआर अमीन को मामूली चोटों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

पिता की तरह संगीत की दुनिया में बना रहे पहचान

एआर अमीन भले ही देश के दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। उन्होंने बतौर प्लेबैक सिंगर 2015 में मणिरत्नम की फिल्म ‘ओ कधल कनमनी’ से शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने ‘मौला सल्लि वसल्लिम’ गाना गाया था।

इसके बाद अमीन ने अलग-अलग भाषाओं और संगीत की कई शैलियों में काम किया। वह अपने पिता एआर रहमान के इंटरनेशनल कॉन्सर्ट्स में भी उनके साथ परफॉर्म कर चुके हैं।

हाल के दिनों में भी अमीन कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ के तमिल वर्जन में अपनी आवाज दी है। इसके अलावा उन्होंने सिंगर जसलीन रॉयल के साथ इंडिपेंडेंट सॉन्ग ‘भीगी भीगी’ भी किया है। इसके म्यूजिक वीडियो में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर नजर आए थे।

एआर रहमान के पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट

वहीं एआर रहमान खुद भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह दो हिस्सों में बनने वाली पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ के अलावा ‘बंटवारा 1947’ और ‘मून वॉक’ से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वह अभिनेता धनुष और निर्देशक मारी सेल्वराज के साथ एक आगामी अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट पर भी काम करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग