19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में दर्द से तड़प रहीं चटोरी रजनी, वीडियो देख पसीजा लोगों का दिल, पति ने लगाई मदद की गुहार

Chatori Rajani Physical Assault Case: रजनी जैन इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनका अब नया वीडियो सामने आया है जिसमें उनके पति मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Chatori Rajani Physical Assault Case

Chatori Rajani Physical Assault Case (सोर्स-@chatori.rajani)

Chatori Rajani Physical Assault Case: फूड इनफ्लुएंसर रजनी जैन इन दिनों दर्द से तड़प रही हैं। चटोरी रजनी के नाम से पहचानी जाने वालीं रजनी इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उन पर शारिरिक रूप से हमला हुआ जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनके पति ने इस पूरे मामले पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही रजनी जैन के अस्पताल के वीडियो भी दिखाया है जिसमें वो काफी दर्द में नजर आ रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

चटोरी रजनी का अस्पताल में आया वीडियो

चटोरी रजनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। वो काफी दर्द में लग रही हैं। इस पूरी घटना को लेकर उनके पति ने भी बात की है। वीडियो में जैन साहब मामले के बारे में जानकारी तो देते हुए नजर आए ही, साथ ही उन्होंने सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है।

सरकार से मदद की गुहार

रजनी के पति ने वीडियो में कहा, 'परसों रजनी को फिजिकली असॉल्ट किया गया था सुसाइटी में। मैं पूरा दिन FIR कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगाता रहा। रात को घर आए। कल मैं डॉक्टर के चक्कर काटता रहा। सुबह गए गाइनी के पास ब्लड टेस्ट हुआ है, उसकी रिपोर्ट्स आ जाएंगी, शाम को दूसरे डॉक्टर के पास मनिपाल हॉस्पिल्ड में, क्योंकि रजनी के बाल खींचे गए थे।

'सर पे मारा गया था, तो डॉक्टर के पास लेके गए एमरजेंसी में, ड्रिप चढ़ाई, इंजेक्शन लगाया, पेन केलर दिए और घर लेके आएं। डॉक्टर ने बोला है कि अगर ये सब ठीक नहीं होता है इससे तो शायद हमें एडमिट करना पड़े, CT स्कैन करना पड़े, MRI करना पड़े और ये सब एक छोटी सी गलती के कारण। हमारी गलती ये थी कि हमने अपनी गाड़ी अपनी ही पार्किंग में खड़ी कर दी।'

रजनी का भी छलका दर्द

बता दें इससे पहले रजनी जैन ने भी वीडियो जारी करते हुए अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने कहा कि पूरी रात वो और उनके पति सो नहीं पाए हैं। उन्हें बहुत ज्यादा डर लग रहा है। उन्हें ये भी डर लगातार सता रहा है कि कहीं उनके पति को कुछ हो ना जाए अगर वो बाहर निकल रहे हैं तो। रजनी ने इस वीडियो में अपने दर्द को बयां किया है। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्हें पुलिस स्टेशन में भी अपने बेटे की मौत से जुड़ी कड़वी बातें सुननी पड़ीं।



बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग