21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरे पति को कुछ हो ना जाए’, जवान बेटे को खोने वालीं चटोरी रजनी का मारपीट पर छलका दर्द, बोलीं- मेरे शरीर में बहुत दर्द

Chatori Rajani Latest News: इन्फ्लुएंसर चटोरी रजनी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके साथ उनकी मारपीट की घटना ने उनके फैंस को भी परेशान कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Chatori Rajani Assault Case

Chatori Rajani Assault Case (सोर्स- @chatori.rajani)

Chatori Rajani Assault Case: इनफ्लुएंसर चटोरी रजनी इन दिनों मारपीट की घटना को लेकर सदमे में हैं। उनके साथ हाल ही में कथित तौर पर हुई घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने दर्द को बयां किया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिलहाल वो काफी डरी हुई हैं। उन्होंने अपने पति की भी काफी चिंता हो रही है। चटोरी रजनी ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

चटोरी रजनी ने शेयर किया वीडियो

अस्पताल से चटोरी रजनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने फैंस को जानकारी दी है कि पूरी रात वो और उनके पति सो नहीं पाए हैं। उन्हें बहुत ज्यादा डर लग रहा है। उन्हें ये भी डर लगातार सता रहा है कि कहीं उनके पति को कुछ हो ना जाए अगर वो बाहर निकल रहे हैं तो। रजनी ने इस वीडियो में अपने दर्द को बयां किया है। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्हें पुलिस स्टेशन में भी अपने बेटे की मौत से जुड़ी कड़वी बातें सुननी पड़ीं।

मैंने बेटे की मौत का क्या फायदा उठाया?

रजनी ने अपने इस वीडियो में सवाल किया है कि उन्होंने आखिर क्या फायदा उठाया है अपने बेटे की मौत का। सिर्फ 16 साल की उम्र में एक्सीडेंट में जान गवा चुके तरन जैन को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन में उस महिला ने कहा कि तुम अपने बेटे की मौत का फायदा उठा रही हो। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब हमें जीने का ही हक नहीं है। इसके अलावा उन्होंने एक भावुक बात भी कही। उन्होंने कहा कि अच्छा ही होता अगर बेटे के साथ हम भी चले जाते तो।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल चटोरी रजनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी निर्धारित पार्किंग जगह पर लंबे समय से अतिक्रमण किया जा रहा था। इस संबंध में उन्होंने कई बार आरडब्ल्यूए और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। कानूनी प्रक्रिया के तहत भी उन्होंने दस्तावेज और आवेदन दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिवार का कहना है कि वो हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहे हैं। रजनी काफी रोते हुए नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि उनके जोर से बाल खींचे गए, उन्हें एक महिला द्वारा बहुत मारा गया है।