11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand Protest में अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा’ लुक में विधानसभा घेराव मार्च में पहुंचा शख्स, छात्रों के लिए कही ये बात

Jharkhand Assembly Protest: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में एक शख्स अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा' लुक में पहुंचा। उसने छात्रों के समर्थन में कहा- 'झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं।'
2 min read
Google source verification
Jharkhand Assembly Protest

अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा' लुक में protest दौरान दिखा एक शख्स (सोर्स: X-ANI/IMDb)

Pushpa look Jharkhand protest:झारखंड की राजधानी रांची में सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर सोमवार को हजारों उम्मीदवार सड़कों पर उतर आए। JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने विधानसभा घेराव मार्च निकाला। इसी दौरान प्रदर्शन में एक शख्स अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के किरदार के लुक में पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने 'पुष्पा झुकेगा नहीं' वाले अंदाज में छात्रों की मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।

'पुष्पा स्टाइल' में प्रोटेस्ट करने क्यों पहुंचा शख्स?

प्रदर्शन में शामिल इस शख्स ने 'पुष्पा' का फेमस डायलॉग दोहराते हुए कहा कि झारखंड के छात्र तब तक नहीं झुकेंगे और न ही रुकेंगे, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। ANI से बातचीत में उसने कहा कि वो छात्रों के समर्थन में 'पुष्पा स्टाइल' में प्रदर्शन करने आया है।

बता दें, उसने कहा कि दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में एक्टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया था। उसके अनुसार, झारखंड के छात्र भी उसी तरह के समर्थन के हकदार हैं और उनके मुद्दे को राष्ट्रीय मीडिया तक पहुंचना चाहिए। उसने सरकार से छात्रों की मांगें सुनने की अपील करते हुए कहा कि जिस तरह माता-पिता अपने बच्चों की मांगें सुनते हैं, उसी तरह सरकार को भी छात्रों की बात सुनने चाहिए। उसने दोहराया कि न्याय मिलने तक झारखंड के छात्र न झुकेंगे और न रुकेंगे।

विधानसभा की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस से झड़प

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का ये प्रदर्शन उस समय तनावपूर्ण हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा की ओर बढ़ते हुए पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। खबरों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया। PTI के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई में कई स्टूडेंट्स घायल हुए। ये कार्रवाई नए विधानसभा परिसर की ओर जाने वाले रास्ते पर जगन्नाथपुर मंदिर के पास आखिरी बैरिकेड के करीब हुई। बता दें, एक प्रदर्शनकारी छात्र ने आरोप लगाया कि घायलों में महिलाएं भी शामिल थीं और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के सिर, हाथ और चेहरे पर लाठियां बरसाईं। हालांकि, ये प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाया गया आरोप है।

13 परीक्षाओं को रद्द करने की मांग पर अड़े छात्र

सरकार की ओर से हालिया बातचीत के बाद दावा किया गया कि प्रदर्शनकारियों की 98 फीसदी मांगें पूरी कर दी गई हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिन 13 परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है, उनमें से सिर्फ तीन परीक्षाएं ही कैंसिल की गई हैं।

छात्र JPSC और JSSC में बड़े सुधारों की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वे 14वीं JPSC सिविल सर्विस परीक्षा सहित दूसरी परीक्षाओं को भी कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग भी कर रहे हैं। इसके लिए उनकी मांग है कि जांच सीबीआई और झारखंड के बाहर के रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों की कमेटी से कराई जाए।