11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरक्षण पर बयान देने के बाद रैपर सैंटी शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, ‘बिग बॉस 20’ में आएंगे नजर?

Who Is Santy Sharma: रैपर और यूट्यूबर सैंटी शर्मा इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। आरक्षण को लेकर दिए गए बयान के बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है। क्या है पूरा मामला. चलिए जानते हैं।
3 min read
Google source verification
Santy Sharma Bigg Boss 20

आरक्षण हटाओ, देश बचाओ...बोलना यूट्यूब-रैपर को पड़ा भारी (फोटो सोर्स- Instagram/SantySharma)

Santy Sharma Bigg Boss 20: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' को लेकर इन दिनों कई नामों की चर्चा तेज है। इन्हीं में एक नाम रैपर और सिंगर सैंटी शर्मा का भी है। हालांकि, शो में उनकी एंट्री को लेकर अभी मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच सैंटी शर्मा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाने और इसके सुधार की बात करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई।

आरक्षण पर अभियान चला रहे हैं सैंटी शर्मा

सैंटी शर्मा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर आरक्षण और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी राय रखते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 'आरक्षण हटाओ, देश बचाओ' नाम से एक जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत मुंबई के अंधेरी वेस्ट में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई।

सैंटी के मुताबिक, उनका उद्देश्य इस मुद्दे पर लोगों के बीच चर्चा को बढ़ावा देना है। शुरुआत में अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाने की बात कही गई है। बिग बॉस में नजर आ चुके अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे और उन्होंने इस पहल का समर्थन किया था।

सोशल मीडिया पर मिली धमकी

अभियान और आरक्षण से जुड़े बयानों के बीच सैंटी शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक कमेंट का स्क्रीनशॉट साझा किया। उनका दावा है कि उन्हें इसमें जान से मारने की धमकी दी गई। सैंटी ने जवाब देते हुए कहा कि अगर छात्रों के अधिकारों और आरक्षण जैसे मुद्दों पर सवाल पूछने की वजह से उन्हें धमकियां मिलती हैं, तो वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मकसद किसी छात्र या समुदाय के खिलाफ खड़ा होना नहीं है, बल्कि आरक्षण व्यवस्था पर खुली और निष्पक्ष चर्चा की मांग करना है।

उन्होंने अपने एक दूसरे पोस्ट में भी कहा कि धमकियों के बावजूद वह अपनी बात जारी रखेंगे। सैंटी के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थन और विरोध में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

कौन हैं सैंटी शर्मा?

सैंटी शर्मा का असली नाम गणेश शर्मा है। वह मध्य प्रदेश के रतलाम से ताल्लुक रखते हैं और स्वतंत्र रैपर, सिंगर और लिरिसिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका संगीत सफर करीब 2014 के आसपास शुरू हुआ था। उन्होंने शुरुआती दौर में स्वतंत्र संगीत के जरिए पहचान बनाई। उनके कुछ चर्चित गानों में ‘सुनी सुनी सड़कों’ और ‘उड़ान’ जैसे ट्रैक शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने ‘पीता दारू’ जैसे गाने भी किए। साल 2025 में उनका स्टूडियो एल्बम ‘री-बोर्न’ रिलीज हुआ।

सैंटी ने इंडिपेंडेंट म्यूजिक के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया है। उन्होंने 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल 5' के लिए रैप एंथम में योगदान दिया था।

क्या बिग बॉस 20 में आएंगे सैंटी शर्मा?

सैंटी शर्मा का नाम सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस 20' के संभावित कंटेस्टेंट्स में जोड़ा जा रहा है। उनके सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और हालिया विवादों के कारण इस चर्चा को और हवा मिली है।

हालांकि, अभी तक सैंटी शर्मा की बिग बॉस 20 में एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल उन्हें शो का संभावित कंटेस्टेंट ही माना जा सकता है। अगर उनकी एंट्री होती है, तो आरक्षण अभियान और सोशल मीडिया से जुड़े उनके बेबाक बयानों के कारण शो में उनकी मौजूदगी चर्चा का बड़ा विषय बन सकती है।