23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उस्तरे से पेट चीरा, हाथ काटा! दिल्ली में महज 300 रुपये के लिए भाई बना हैवान

Brother Attacks Elder Brother in Delhi: दिल्ली के ओल्ड कोंडली में 300 रुपये के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। छोटे भाई ने बड़े भाई पर उस्तरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 23, 2026

Brother Attacks Brother in Delhi

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, महज 300 रुपये के लिए सगे भाई का पेट फाड़ा (Photo: IANS/File)

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के ओल्ड कोंडली इलाके में महज 300 रुपये के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर उस्तरे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 31 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

300 रुपये के लेन-देन से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घायल मनीष (31) और आरोपी सचिन (29) अपने परिवार के साथ ओल्ड कोंडली में रहते हैं। परिवार में उनकी मां, एक बड़ा भाई और तीन विवाहित बहनें हैं। दोनों भाई छोटे-मोटे काम करके गुजारा करते थे।

जांच में सामने आया है कि सचिन ने मनीष से 300 रुपये उधार लिए थे, जिन्हें लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम इसी मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को थाने ले गई। वहां समझौता होने के बाद अगले दिन उन्हें घर भेज दिया गया।

घर लौटते ही फिर भड़का झगड़ा

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर लौटने के बाद दोनों भाइयों के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई। परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।

इसी दौरान सचिन ने कथित तौर पर उस्तरे से मनीष पर हमला कर दिया। उसने मनीष के पेट पर कई वार किए, जिससे उसका पेट बुरी तरह कट गया और आंतें बाहर आ गईं। इसके अलावा हाथ, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल मनीष को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

बहन ने दी पुलिस को सूचना, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

घटना की जानकारी मनीष की बहन ज्योति ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आरोपी सचिन को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग