
तृषा कृष्णन ने विजय को नहीं किया बर्थडे विश
Trisha Krishnan not wish Thalapathy Vijay birthday: तमिल सिनेमा के 'मिस्टर परफेक्ट' और तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) ने 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री बनने के बाद 'थलपति' विजय का यह पहला जन्मदिन था, जिसकी वजह से देश भर की राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दी। लेकिन इस जश्न के बीच, दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) का सोशल मीडिया पर पूरी तरह शांत रहना टॉक ऑफ द टाउन बन गया है। सालों से विजय के जन्मदिन पर सबसे पहले और सबसे खास अंदाज में विश करने वाली तृषा की इस साल की 'खामोशी' ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
तृषा कृष्णन और थलपति विजय की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से ही तमिल सिनेमा में चर्चा का विषय रही है। हर साल विजय के जन्मदिन पर तृषा का कोई न कोई खास पोस्ट या दिल छू लेने वाला संदेश उनके फैंस के लिए एक उत्सव जैसा होता था।
साल 2025 की बात करें, तो तृषा ने अपने पेट डॉग के साथ विजय की एक बेहद प्यारी और अनदेखी तस्वीर शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद साल 2024 में भी उन्होंने विजय के साथ एक ग्लास मिरर सेल्फी पोस्ट की थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। लेकिन इस साल 22 जून को जब विजय का इतना बड़ा दिन आया, तो तृषा के इंस्टाग्राम या एक्स (ट्विटर) हैंडल पर न तो कोई पोस्ट दिखी, न कोई स्टोरी और न ही कोई सार्वजनिक संदेश। इस बात ने थलपति के फैंस को हैरान और परेशान कर दिया है। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि तृषा ने विजय को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।
तृषा की इस बेरुखी ने इंटरनेट पर अटकलों का बाजार बेहद गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस बात के पीछे की वजह तलाशने में जुटे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि तृषा और विजय के रिश्तों को लेकर पिछले काफी समय से कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। ऐसे में संभव है कि तृषा इस बार किसी भी तरह के फालतू के विवाद या मीडिया अटेंशन से बचना चाहती हों, इसलिए उन्होंने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर विश करने के बजाय निजी तौर पर (पर्सनली) फोन करके विजय को बधाई देना बेहतर समझा।
दिलचस्प बात यह है कि इस साल केवल तृषा ही नहीं, बल्कि विजय की कई अन्य सह-कलाकारों के पोस्ट्स पर भी फैंस की पैनी नजर रही। हालांकि, तृषा और विजय दोनों की तरफ से इस चुप्पी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फैंस अब सोशल मीडिया पर दो गुटों में बंट गए हैं- कुछ इसे तृषा का निजी फैसला मान रहे हैं, तो कुछ को लगता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
Updated on:
23 Jun 2026 02:18 pm
Published on:
23 Jun 2026 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
