23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेखर सुमन ने मनोज बाजपेयी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- बिहारी भोजपुरी हो या खामोशी, हर फ्रेम के बादशाह हैं

Shekhar Suman Show: बॉलीवुड के फेमस एक्टर शेखर सुमन ने मनोज बाजपेयी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

2 min read
Google source verification
Shekhar Suman And Manoj Bajpayee

Shekhar Suman And Manoj Bajpayee (Instagram: thatadventure_girl/IMDb)

Shekhar Suman Show: एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'गवर्नर' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर शेखर सुमन के नए यूट्यूब चैट शो 'शेखर टुनाइट' में नजर आए। बता दें, इस एपिसोड ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा, क्योंकि इसमें सिर्फ फिल्मों की बात नहीं हुई, बल्कि दोनों स्टार्स ने अपने संघर्ष, सपनों और बिहार में बिताए शुरुआती दिनों और भोजपूरी भाषा को भी याद किया।

शेखर सुमन और मनोज बाजपेयी कई बार इमोशल होते दिखाई दिए

शो के दौरान शेखर सुमन और मनोज बाजपेयी कई बार इमोशल होते भी दिखाई दिए। दोनों ने उस दौर को याद किया जब छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने पूरे करने के लिए उन्हें लंबा संघर्ष करना पड़ा था। बातचीत में दोस्ती, संघर्ष और सफलता के कई किस्से सामने आए, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।

एपिसोड का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में शेखर सुमन, मनोज बाजपेयी की एक्टिंग की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे भोजपुरी भाषा हो, हिंदी सिनेमा हो या फिर बिना किसी संवाद वाला सीन सभी में फिट बैठते है वो। बता दें, सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वो हिंदी बोलते है और मनोज भोजपुरी में उसे बताते है, "आज खुश तो बड़ा होंगे आप, जो आज तक आपकी मंदिर की सीड़ियां नहीं चढ़ी वो तुम्होरे दरवाजे पर आज आई है। इस पर मनोज बाजपेयी ने बोला भोजपूरी भाषा में आज त खुश बड़ा होखब तू, जो आज तक तोहार चौखट पर ना आइल उ आज आइल बा। इस जवाब को सुनते ही सभी खूब हसने लगे और शेखर सुमन ने मनोज बाजपेयी से हंसते हुए कहा कि इतना जल्दी जवाब तो chatgpt नहीं देता जवाब जितना जल्दी आपने कर दिखाया है। यही खासियत है कि मनोज बाजपेयी हर फ्रेम को अपने नाम कर लेते हैं।"

मनोज बाजपेयी की सबसे बड़ी ताकत उनकी सादगी और एक्टिंग

शेखर सुमन ने आगे कहा कि मनोज की सबसे बड़ी ताकत उनकी सादगी और अभिनय के प्रति समर्पण है। उनके अनुसार, मनोज हर किरदार को इतनी ईमानदारी से निभाते हैं कि दर्शक उससे जुड़ जाते हैं। यही वजह है कि उनके निभाए कई किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। बता दें, मनोज बाजपेयी का फिल्मी सफर भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर ये मुकाम हासिल किया। फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक, उन्होंने हर स्टेज पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

शेखर सुमन की ये तारीफ इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वो खुद लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और एक्टिंग की बारीकियों को अच्छी तरह समझते हैं। ऐसे में उनका ये बयान मनोज बाजपेयी के प्रति सम्मान और फैंस को दर्शाता है। फैंस भी इस बातचीत को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग दोनों स्टार्स की दोस्ती और उनकी सच्ची बातचीत की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि मनोज बाजपेयी आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग