मुंबई

Maharashtra: एकनाथ शिंदे का दबाव आया काम, अजित दादा के पास तिजोरी की चाबी, लेकिन खर्च का अधिकार…

Maharashtra Cabinet Portfolio : शिंदे सरकार में मंत्री रहे शिवसेना के कई विधायकों को फडणवीस कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2024, 12:04 PM IST
Eknath Shinde Deputy CM Maharashtra
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (Photo: IANS)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों के विभागों का आवंटन शनिवार को हुआ। जिस गृह विभाग के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आखिर तक नाराज रहे, वह फिर से सीएम फडणवीस के पास है। इसी तरह वित्त विभाग भी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पास है। हालांकि शिवसेना प्रमुख शिंदे को अधिक वजनदार विभागों की जिम्मेदारी जरुर सौंपी गई है। एकनाथ शिंदे के पास शहरी विकास, आवास विभाग और लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) है। बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले का खाता भी वजनदार है और उन्हें राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बीजेपी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल और गिरीश महाजन को पिछली बार के मुकाबले कम महत्व वाले विभाग मिले हैं।

पिछले हफ्ते नागपुर में शिवसेना शिंदे गुट के 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। नई सरकार में शिवसेना को नौ कैबिनेट और दो राज्य मंत्री मिले हैं। एकनाथ शिंदे के पास शहरी विकास, आवास और सार्वजनिक निर्माण (सार्वजनिक निर्माण) विभाग की जिम्मेदारी है।

एकनाथ शिंदे का स्थान फडणवीस कैबिनेट में दूसरे नंबर पर हैं। कैबिनेट में बीजेपी के बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पास अहम विभाग हैं। शिंदे शहरी विकास, आवास, लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ एमएमआरडीए, सिडको, एमएसआरडीए के प्रभारी होंगे।

इसके अलावा राज्य की सभी स्थानीय निकायों का फंड भी एकनाथ शिंदे के हाथ में होगा। वही, अजित दादा के पास वित्त एवं योजना, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग है। इसलिए राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भले ही राज्य के खजाने की चाबी अजित पवार के पास हैं, लेकिन खर्च करने की सारी शक्तियां एकनाथ शिंदे के पास ही रहेंगी।

फडणवीस कैबिनेट में किसे कौन-सा विभाग मिला?

शिवसेना ने पांच विधायकों को दोबारा कैबिनेट में शामिल किया गया है। जबकि शिंदे सरकार में मंत्री रहे तीन नेताओं को फडणवीस कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।  

Updated on:
22 Dec 2024, 12:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर वारिस पठान का बयान, बोले- ‘अमित साटम और मेयर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति में बढ़ा तनाव, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

‘पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी नहीं की’, राज ठाकरे का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो