मुंबई

Maharashtra: संभाजी ब्रिगेड के साथ गठबंधन.. विनाश काले विपरीत बुद्धि, उद्धव ठाकरे पर देवेंद्र फडणवीस ने बोला हमला

Devendra Fadnavis on Uddhav Thackeray: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी आरएसएस की विचारधारा का पालन नहीं कर रही। जबकि संभाजी ब्रिगेड में विचारधारा के लिए लड़ने वाले लोग हैं। उन्होंने बताया कि वह दशहरे के आसपास महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2022, 1:22 PM IST
devendra_fadnavis_slams_uddhav_thackeray_.jpg
देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

Maharashtra Political News Shiv Sena Sambhaji Brigade Alliance: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के साथ पार्टी के गठबंधन की घोषणा की। उद्धव ठाकरे के इस निर्णय पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम व वरिष्ठ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा है। उन्होंने शिवसेना और संभाजी ब्रिगेड के गठबंधन को 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' करार दिया है।

उद्धव ठाकरे ने यह फैसला तब लिया है, जब उनके नेतृत्व वाली शिवसेना एकनाथ शिंदे के विद्रोह और महाराष्ट्र में सत्ता जाने के बाद के प्रभाव से जूझ रही है। शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इस लीकेज को रोकने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे खुद सियासी मैदान में उतरे है। यह भी पढ़े-Mumbai Madh Studio: मढ स्टूडियो में तुरंत बंद करें शूटिंग का काम वरना... BMC ने जारी किया नोटिस

अपनी रणनीति के तहत शिवसेना ने अब संभाजी ब्रिगेड के साथ गठबंधन किया है। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधा है। फडणवीस ने संभाजी ब्रिगेड के साथ शिवसेना के गठबंधन पर पूछे गए सवाल पर कहा "मैं इस पर बस इतना ही कह सकता हूं कि विनाश काले विपरीत बुद्धि"।

बीते शुक्रवार को ठाकरे ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस कर संभाजी ब्रिगेड के साथ शिवसेना के गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने इस गठजोड़ को वैचारिक बताते हुए कहा कि इसे संविधान और क्षेत्रीय गौरव को बनाए रखने के लिए किया गया है।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा का पालन नहीं कर रही। और कहा कि संभाजी ब्रिगेड में विचारधारा के लिए लड़ने वाले लोग हैं। इस दौरान शिवसेना अध्यक्ष ने बताया कि वह दशहरे के आसपास महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।

वहीँ, संभाजी ब्रिगेड के प्रमुख मनोज आखरे का कहना है कि उनके संगठन ने 2016 में अपनी राजनीतिक शाखा बनाई थी। जो अब शिवसेना के साथ आने से और विस्तारित होगी।

Published on:
Also Read
View All
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर वारिस पठान का बयान, बोले- ‘अमित साटम और मेयर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति में बढ़ा तनाव, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

‘पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी नहीं की’, राज ठाकरे का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो