मुंबई

महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे कांग्रेस में शामिल, इस सीट से लड़ सकते है विधानसभा चुनाव

Sanjay Pandey : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वह आगामी विधानसभा चुनाव मुंबई से लड़ सकते हैं।

less than 1 minute read
Sep 19, 2024

Maharashtra Assembly Elections : महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे आज (19 सितंबर) कांग्रेस में शामिल हो गए है। 1986 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी पांडे ने मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कांग्रेस उन्हें मुंबई की वर्सोवा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है।

पिछले महीने ही पूर्व डीजीपी संजय पांडे के खिलाफ जबरन वसूली और अनियमितता के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। ठाणे शहर पुलिस ने सोमवार को कथित अनियमितताओं और जबरन वसूली की शिकायत मिलने के बाद पूर्व डीजीपी संजय पांडे व छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मुंबई के व्यवसायी संजय पुनमिया (Sanjay Punamiya) ने यह शिकायत दर्ज कराई है। पुनमिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें आरोपियों ने मई 2021 और 30 जून 2024 के बीच परेशान किया। पुलिस व्यवसायी के आरोपों की जांच कर रही है।

संजय पांडे को CBI कर चुकी है गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने हाल ही में आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। लेकिन तब उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले थे और कहा था कि वह मुंबई के वर्सोवा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

मुंबई पुलिस के कमिश्नर रह चुके पांडे को कथित फोन टैपिंग मामले में सितंबर 2022 में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वो करीब पांच महीने तिहाड़ जेल में जेल में रहे। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें दिसंबर 2022 को जमानत दे दी थी।

Published on:
19 Sept 2024 06:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर