मुंबई

महाराष्ट्र के हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान, शिक्षकों की बल्ले-बल्ले!

Government Employees Diwali Bonus : हाल ही में कई श्रमिक व कर्मचारी संगठनों ने सरकार से बोनस देने की मांग की थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2024, 9:09 PM IST
Bhopal Vikas Pradhikaran's clerk caught taking bribe of 10 thousand
Bhopal Vikas Pradhikaran bribe case- image patrika.com

Maharashtra Government Employees Teachers Diwali Bonus : महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यानी अब चुनावी राज्‍य में नई घोषणाएं नहीं हो सकेंगी। हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ समय पहले हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर बड़ी सौगात दे दी।

महाराष्ट्र में आचार संहिता लागू होने से पहले ही शिंदे सरकार ने बड़ा ऐलान किया. सरकार ने इस दिवाली मुंबई नगर निगम (BMC) के कर्मचारियों की झोली बोनस से भर दी है। दिवाली 2024 के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों, कर्मचारियों को 29 हजार रुपये ग्रेच्युटी अनुदान (बोनस) देने की घोषणा की गई है। हाल ही में कई श्रमिक व कर्मचारी संगठनों ने इसकी मांग की थी।

किसे मिलेगी कितनी रकम?

बीएमसी अधिकारी/कर्मचारी- 29000 रुपये

अनुदानित निजी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक/गैर-शिक्षण कर्मचारी- 29000 रुपये

बीएमसी के प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ सहायता प्राप्त निजी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण सेवक- 29000 रुपये

माध्यमिक विद्यालय शिक्षक / गैर-शिक्षण कर्मचारी (सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त)- 29000 रुपये  

माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण सेवक (सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त)- 29000 रुपये

अध्यापक विद्यालय सहायक व्याख्याता / गैर-शिक्षण कर्मचारी (सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त)- 29000 रुपये

शिक्षक स्कूल शिक्षण सेवक (पूर्णकालिक) (सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त)- 29000 रुपये

सामाजिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक (सीएचवी)- 12000 रुपये (भाईदूज उपहार)

बालवाडी टीचर / सहायक- 5000 रुपये (भाईदूज उपहार)

Updated on:
15 Oct 2024, 9:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर वारिस पठान का बयान, बोले- ‘अमित साटम और मेयर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति में बढ़ा तनाव, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

‘पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी नहीं की’, राज ठाकरे का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो