13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राइवेट चैट लीक होने से भड़कीं एक्ट्रेस, दी लीगल एक्शन की धमकी

Private Chat About Rashmika Mandanna: हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के शादी के बाद ब्रेकअप प्राइवेट चैट लीक होने के मामले ने खूब तूल पकड़ लिया है, जिससे वो काफी नाराज और गुस्से में है और ऐसे में उन्होंने कानूनी फैसला लेने का विचार किया है।

2 min read
Google source verification
प्राइवेट चैट लीक होने से भड़कीं एक्ट्रेस, दी लीगल एक्शन की धमकी

रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स: x)

Private Chat About Rashmika Mandanna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Rashmika Mandanna इन दिनों एक वायरल प्राइवेट चैट को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मां सुमन मंदाना का एक कथित ऑडियो भी तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें रश्मिका के पुराने रिश्ते और सगाई से जुड़े कुछ बयान सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।

शादी के बाद अचानक ये पुराना चैट हुआ वायरल

ये क्लिप रश्मिका की हालिया शादी के कुछ हफ्तों बाद सामने आई है। खबरों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना ने इसी साल 26 फरवरी को एक्टर विजय देवरकोंडा से शादी की थी और अब शादी के बाद अचानक ये पुराना चैट फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, वायरल हो रहा चैट करीब 8 साल पुराना है और कहा जा रहा है कि ये उस इंटरव्यू का हिस्सा है, जो सुमन मंदाना ने एक कन्नड़ न्यूज चैनल को दिया था। उस बातचीत में उन्होंने रश्मिका और रक्षित शेट्टी के रिश्ते और सगाई के दौरान दोनों परिवारों के बीच हुए विवादों का जिक्र किया था।

इतना ही नहीं, रश्मिका और रक्षित शेट्टी की पहली मुलाकात 2016 में आई कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी (Kirik Party) की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद दोनों करीब आए और साल 2017 में उनकी सगाई भी हुई। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया था।

तनाव और मतभेदों का जिक्र किया

वायरल हो रही बातचीत में सुमन मंदाना ने उस समय के तनाव और मतभेदों का जिक्र किया है। उनके अनुसार, सगाई के दौरान कई बार दोनों परिवारों के बीच बहस की स्थिति बन गई थी और साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कुछ मौकों पर रश्मिका के करियर से जुड़े फैसलों को लेकर भी दबाव बनाया गया था। बता दें, इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद Rashmika Mandanna ने X पर लंबा बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ये एक पुरानी प्राइवेट चैट है, जिसे बिना अनुमति रिकॉर्ड कर अब संदर्भ से हटाकर फैलाया जा रहा है।

रश्मिका ने इसे अपनी और अपने परिवार की प्राइवेसी का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि कई सालों से उनके बारे में गलत जानकारी फैलाने और विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। इस पर एक्ट्रेस ने साफ कहा कि जो लोग इस ऑडियो को शेयर कर रहे हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर इसे हटाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे उन सभी लोगों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। रश्मिका ने मीडिया और लोगों से अपील की कि वे इस तरह के कंटेंट को आगे शेयर न करें और किसी की निजी जिंदगी का सम्मान करें।