13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव जिहाद नहीं…मोनालिसा ने दी सफाई, मां के बयान से मचा नया विवाद

Monalisa Bhonsle Marriage Controversy: हाल ही में एक्ट्रेस मोनालिसा ने लव जिहाद के मुद्दे पर दिए गए अपने बयान को लेकर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी समुदाय खास को निशाना बनाना नहीं है।

2 min read
Google source verification
लव जिहाद नहीं…मोनालिसा ने दी सफाई, मां के बयान से मचा नया विवाद

मोनालिसा अपने पति फरमान संग (फोटो सोर्स: x)

Monalisa Bhonsle Marriage Controversy: प्रयागराज महाकुंभ की फेमस 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोंसले ने केरल में शादी कर सबको हैरान कर दिया है। बता दें, बुधवार को उन्होंने मुस्लिम प्रेमी फरमान खान से शादी की और दोनों ने मीडिया से सफाई दी कि ये शादी लव जिहाद नहीं है और हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। साथ ही, फरमान ने भी कहा कि मोनालिसा का धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी उम्र साबित करने के लिए आधार कार्ड भी दिखाए।

मां ने कहा शर्मिंदगी महसूस हो रही है

पहले इसी मामले में फिल्ममेकर और निर्देशक सनोज मिश्रा ने फेसबुक पर इसे लव जिहाद बताया था। मोनालिसा ने कहा कि उसके माता-पिता बुआ के लड़के से उसका विवाह तय करना चाहते थे, लेकिन उसने मना कर दिया। साथ ही, फरमान को शुरू में शादी में रुचि नहीं थी, लेकिन बाद में उसने पहल की और शादी की। बता दें, शादी के समय मोनालिसा के पिता केरल में ही मौजूद थे, लेकिन वे विवाह में शामिल नहीं हुए।

इतना ही नहीं, अब ऐसी खबरें सामने आई कि मध्य प्रदेश के महेश्वर में मोनालिसा के घर का ताला लग गया है। जब परिवार से बात की गई तो उनकी मां और दादी ने बताया कि वे बेटी के फैसले से बहुत चिंतित हैं और उनको शर्मिंदगी महसूस हो रही है, मेरी बेटी को बहकाया जा रहा है। इसी साल, मोनालिसा जनवरी माह में ही 18 साल की हुई है। परिवार के चाचा विजय ने कहा कि ये सब कैसे हो गया, वो समझ नहीं पा रहे हैं। महेश्वर थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि परिवार की कई कॉल्स के बाद केरल की पुलिस से कनेक्ट कर मोनालिसा की लोकेशन का पता भी लगाया।

बेटी को फिल्मी करियर का लालच देकर केरल ले गए

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने बताया कि 2 मार्च को केरल से कुछ लोग महेश्वर आए थे, जिन्होंने बेटी को फिल्मी करियर का लालच देकर केरल ले गए। फिर वहां फरमान ने शादी कर ली। जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने कहा कि उनकी बेटी बालिग है, इसलिए कुछ नहीं कहा जा सकता। पिता ने ये भी आशंका जताई कि बेटी पर जादू-टोने का असर हो सकता है।

इस पूरे मामले में परिवार और मोनालिसा के बीच विवाद गरमा गया है। तो वहीं, मोनालिसा और फरमान अपने फैसले पर कायम हैं और इसे अपनी मर्जी से हुई शादी बता रहे हैं।