10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार ऐसा हो जो…, फैन की ऐसी पोस्ट पढ़कर इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना और कही दिल की बात

Rashmika Mandanna Emotional Fan Note: रश्मिका मंदाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फैन की पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें उसने रश्मिका और विजय देवरकोंडा के अटूट प्रेम पर अपना नजरिया शेयर किया था।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 10, 2026

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटो। (फोटो सोर्स: rashmika_mandanna)

Rashmika Mandanna Emotional Fan Note: पिछले महीने 26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने करीबी और परिवार की उपस्थिति में उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल की शादी ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं। शादी के बाद कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए। अब कपल सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के प्यार और स्नेह के लिए अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं। कुछ दिन पहले विजय देवरकोंडा ने अपनी छोटी फैन के प्यारे से मेसेज का प्यारभरा जवाब दिया था, जिसमें इंटरनेट यूजर का दिल जीत लिया था. अब इसी बीच एक फैन की पोस्ट पढ़कर रश्मिका मंदाना इमोशनल हो गईं, और दिया जवाब।

रश्मिका मंदाना हुईं भावुक (Rashmika Mandanna Emotional Fan Note)

हाल ही में, रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक फैन के मैसेज की तारीफ की। अपने पोस्ट में फैन ने कपल के अटूट प्यार का जिक्र था। 'पुष्पा' स्टार रश्मिका मंदाना ने कहा कि धामिनी दामोदर की पोस्ट जिसका कैप्शन "एक निराशावादी युग में रोमांटिक आशावाद" है, ने उन्हें भावुक कर दिया और उन्होंने राइटर का शुक्रिया किया।

धामिनी के X (पूर्व में ट्विटर) उस पोस्ट को ट्वीट करते हुए रश्मिका ने लिखा, “बहुत लंबे समय बाद, अपने बारे में कुछ पढ़कर मैं इतनी भावुक हुई हूं। मेरे मन में बहुत कुछ है, लेकिन मैं कह नहीं पा रही। मैं अपनी जगह बना रही हूं, और यह एक ऐसा सफर है जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। इसे पहचानने के लिए धन्यवाद। प्यार के बारे में मैं बस इतना ही कह सकती हूं- ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद करे।”

बता दें कि अपनी पोस्ट में धामिनी ने रश्मिका और विजय के रिश्ते पर अपना सालों का ओवरव्यू शेयर किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में कई बातों का जिक्र करते हुए, खासकर रश्मिका के विजय को देखने के तरीके पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, “जिस किसी ने भी प्रशंसा को उसके पूर्ण अर्थ में जाना है, वह उस भाव को तुरंत पहचान लेगा। वो नजर केयर, प्रेम और उस ख़ुशी को बयान करती है जो शब्दों से परे है। यह किसी इंसान का दूसरे इंसान के साथ पूरी तरह मौजूद रहने की झलक है।”

धामिनी ने उन अलग-अलग मौकों पर भी बात की जब दोनों सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखाई दिए और यह भी बताया कि रश्मिका का क्या मतलब था जब उन्होंने कहा कि विजय ने "मुझे उस दर्द से ठीक किया जो उसने मुझे नहीं दिया था।"

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिल्मी करियर (Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Career)

रश्मिका ने कन्नड़ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'किरिक पार्टी' (2016) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। रश्मिका ने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है और वर्तमान में 'पुष्पा: द राइज़', 'सीता रामम', 'एनिमल' और 'पुष्पा 2: द रूल', जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय की बदौलत देश की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में अपनी खास जगह बनाई है। वहीं, विजय ने तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नुव्विला' (2011) में एक छोटी भूमिका से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और 'गीता गोविंदम', 'येवाडे सुब्रमण्यम', 'पेल्ली चूपुलु', 'अर्जुन रेड्डी', 'महानती', 'टैक्सीवाला' और 'किंगडम' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है।

रश्मिका-विजय देवरकोंडा की 'गीता गोविंदम' (Rashmika-Vijay Film Geetha Govindam)

जानकारी के लिए बता दें कि रश्मिका-विजय ने साल 2018 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'गीता गोविंदम' में पहली बार साथ काम किया था और तब से ही रश्मिका और विजय के रिश्ते की अफवाहें फैल रही थीं। इसके बाद दोनों 2019 में 'डियर कॉमरेड' में साथ नजर आये थे। बता दें कि दोनों जल्द ही पीरियड एक्शन ड्रामा 'रानाबाली' में एक साथ नजर आने वाले हैं।