
अनुराग डोभाल के भाई ने किया पोस्ट
Anurag Dobhal Brother Kalam Ink Post: सोशल मीडिया पर उस समय हंगामा मच गया था जब मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (The UK07 Rider) ने परिवार पर प्रॉपर्टी हड़पने और टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। इसके तुरंत बीच उनके भाई ने भी चेतावनी देते हुए अनुराग की प्राइवेट चैट लीक कर दी थी और खुलासा किया था कि वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते थे। जिसके बाद उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद अनुराग पर ही कई सवाल खड़े हो गए थे और फिर अचानक अनुराग ने लाइव आकर सुसाइड अटेम्प्ट किया था। उनका भयानकर एक्सीडेंट हुआ और आनन-फानन में उन्हें लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया।
जहां एक तरफ अनुराग अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके छोटे भाई 'कलम' ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। कलम ने एक के बाद एक कई सनसनीखेज दावे करते हुए कहा है कि दुनिया के सामने जो दिख रहा है, वह सच नहीं बल्कि सिर्फ 'इमोशनल ड्रामा' है।
अनुराग के भाई कलम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपने परिवार का पक्ष रखा है। उन्होंने लिखा, "मैं पिछले दो दिनों से चुप था क्योंकि मुझे अपने माता-पिता को संभालना था। उन्होंने जो कुछ सहा है, वह बयान नहीं किया जा सकता। लेकिन अब देर होने से पहले मैं सारा सच और सबूत दुनिया के सामने रखूंगा। मुझे भारत के कानून पर पूरा भरोसा है और मैं इस मामले को लीगल तरीके से आगे बढ़ाऊंगा।"
कलम ने सीधा आरोप लगाया कि अनुराग लोगों को भावुक करके असलियत से दूर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक उनके माता-पिता और उनकी होने वाली पत्नी (श्रेया) पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनका कोई सबूत नहीं दिया गया है। कलम का दावा है कि उनके पास अनुराग के हर आरोप का तोड़ और पुख्ता सबूत मौजूद है, जिसे वह जल्द ही एक वीडियो के जरिए सार्वजनिक करेंगे।
सोशल मीडिया पर भी यह मामला दो धड़ों में बंट गया है। कुछ लोग इसे अनुराग का पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं, तो वहीं 'ब्रोसेना' के लाखों फैंस अपने पसंदीदा राइडर के सपोर्ट में खड़े हैं। कलम ने इस पर तंज कसते हुए कहा, "जब दूसरी तरफ से कोई सबूत नहीं मिला, तो ऐसा कदम उठाया गया ताकि लोग इमोशन्स में बहकर उन्हें सपोर्ट करने लगें। अगर मैं गलत हूं, तो मुझे सजा मिले, लेकिन अगर मैं सही हूं, तो इंसाफ वही लोग दिलाएंगे जो आज मेरे मां-बाप को गालियां दे रहे हैं।"
बता दें कि हादसे से पहले अनुराग ने एक भावुक वीडियो पोस्ट कर कहा था, "मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम और श्रेया होंगे। रितिका मुझे छोड़कर चली गई है और मेरे पास अब जीने की कोई वजह नहीं बची।" अनुराग ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने पांच दिनों से कुछ नहीं खाया है और वह गहरे डिप्रेशन में हैं।
फिलहाल, अस्पताल में सिर्फ अनुराग की पत्नी रितिका ही उनकी देखभाल कर रही हैं, जबकि परिवार का कोई अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं है। अब सबकी नजरें कलम के उस 'सबूतों वाले वीडियो' पर टिकी हैं, जो इस पूरी कंट्रोवर्सी का रुख बदल सकता है।
Published on:
10 Mar 2026 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
