Kolhapur Accident News: पुलिस के मुताबिक दोनों युवक दो अन्य लोगों के साथ कोल्हापुर शहर में किसी काम से आए थे। यह हादसा तब हुआ, जब वे सभी दो बाइकों पर सवार होकर वापस लौट रहे थे।
Maharashtra Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले (Kolhapur Accident) में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार की रात को हुआ। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय विकास संभाजी तोरास्कर और 20 वर्षीय रुशिकेश उर्फ सलीम राजाराम कांबले के रूप में हुई है। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें छत्रपति प्रमिला राजे सिविल अस्पताल (Chhatrapati Pramila Raje Civil Hospital) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़े-Maharashtra: मुझे माफ करना.. आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने 2 बच्चों को जहर देकर मारा, फिर किया सुसाइड
पुलिस ने ट्रक चालक अबा यामाजी गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा बालिंगा (Balinga) में कोल्हापुर-गगनबावड़ा हाईवे (Kolhapur-Gaganbawda Highway) पर हुआ।
पुलिस के मुताबिक दोनों युवक दो अन्य लोगों के साथ कोल्हापुर शहर में किसी काम से आए थे। यह हादसा तब हुआ, जब वे सभी दो बाइकों पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। तभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दरअसल ट्रक ड्राइवर तेज गति से आ रहा था और इस दौरान एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उसने विकास और रुशिकेश की बाइक को टक्कर मार दी।