मुंबई

वाधवन पोर्ट के पास 5000 एकड़ में बनेगा मेगा केमिकल पार्क! मुख्यमंत्री फडणवीस ने केंद्र से मांगी मंजूरी

महाराष्ट्र के औद्योगिक विकास को एक नई और बड़ी उड़ान देने के लिए राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने पालघर जिले के वाधवन पोर्ट (Vadhvan Port) के पास एक अत्याधुनिक मेगा केमिकल पार्क (Mega Chemical Park) स्थापित करने की घोषणा की है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 4:58 PM IST
Devendra Fadnavis Vadhvan Port chemical park
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की पीएम मोदी से मुलाकात (Photo: IANS/File)

Maharashtra Chemical Park: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पालघर जिले में वाधवन पोर्ट के पास एक मेगा केमिकल पार्क स्थापित करने की योजना का ऐलान किया है। इसके लिए राज्य सरकार 2,500 से 5,000 एकड़ तक जमीन उपलब्ध कराने को तैयार है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इस परियोजना को जल्द मंजूरी देने की अपील की है। इस प्रस्ताव से महाराष्ट्र में रासायनिक उद्योगों के विकास और निवेश को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, परियोजना की अंतिम मंजूरी और निर्माण से जुड़ी आगे की प्रक्रिया केंद्र के फैसले पर निर्भर करेगी।

वाधवन पोर्ट के पास क्यों प्रस्तावित है केमिकल पार्क?

मुंबई के गोरेगांव में आयोजित इंडोकेम (IndoChem) कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान सीएम फडणवीस ने इस प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रस्तावित केमिकल पार्क के लिए जमीन उपलब्ध कराने को तैयार है और केंद्र से परियोजना को मंजूरी देने का आग्रह किया है।

वाधवन पोर्ट महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित है। इस क्षेत्र में प्रस्तावित केमिकल पार्क का उद्देश्य रासायनिक उद्योगों के लिए बड़े पैमाने पर औद्योगिक ढांचा विकसित करना है। हालांकि, परियोजना के स्वरूप, निवेश और निर्माण की समयसीमा को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रस्तावित परियोजना का स्थान पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। पालघर जिले की दहाणु तहसील को पहले पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया था। ऐसे में केमिकल पार्क की स्थापना के लिए पर्यावरण संबंधी नियमों और मंजूरियों की भूमिका अहम होगी।

'भव्य रसायन योजना' के तहत मिलेगी मदद: जेपी नड्डा

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने कार्यक्रम में बताया कि केंद्र सरकार ने बजट में 'भव्य रसायन' योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार 1,000 करोड़ रुपये और राज्य सरकार 500 करोड़ रुपये का योगदान देगी।

जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार योजना के तहत पर्यावरण संबंधी मंजूरियां हासिल करने की प्रक्रिया में भी सहायता करेगी।

वधावन बंदरगाह का विकास जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) और महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड द्वारा गठित विशेष उद्देश्यीय इकाई के जरिये किया जा रहा है। यदि यहां मेगा केमिकल पार्क की योजना को हरी झंडी मिलती है, तो इससे महाराष्ट्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं बन सकती हैं। फिलहाल, परियोजना की मंजूरी, जमीन का अंतिम निर्धारण और पर्यावरण संबंधी प्रक्रियाएं इसके आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अगस्त 2024 को वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखी थी। परियोजना पूरी होने के बाद इस बंदरगाह से भारत की माल ढुलाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने और इसके दुनिया के शीर्ष 10 कंटेनर बंदरगाहों में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Updated on:
22 Oct 2026, 4:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Maharashtra Politics: मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, शिवसेना सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना

‘मेरे बेटे की चिता ठंडी भी नहीं हुई थी’, सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद पिता को ऑफर हुई सांसद की कुर्सी, चौंकाने वाला खुलासा

‘ये एक अरेंज मैरिज है’, सुपरस्टार तेजा सज्जा ने शादी की कन्फर्म, जानें कौन हैं होने वाली पत्नी

Maharashtra Murder: कोर्ट में अंतिम सुनवाई के दिन ही युवक की हत्या, कार से टक्कर मार गिराया और फिर बेरहमी से पीटा

महाराष्ट्र: हिंगोली स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, 2 घंटे ठप रही जोधपुर-हैदराबाद ट्रेन, RPF पर मारपीट के आरोप