22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Murder: कोर्ट में अंतिम सुनवाई के दिन ही युवक की हत्या, कार से टक्कर मार गिराया और फिर बेरहमी से पीटा

Chhatrapati Sambhajinagar Murder: छत्रपति संभाजीनगर के सिडको एन-7 इलाके में गुरुवार को स्कूटी से घर लौट रहे बंटी दीक्षित की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। कार से टक्कर मारकर गिराने के बाद हमलावर ने हॉकी स्टिक और लकड़ी के डंडे से हमला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 22 Oct 2026, 3:49 PM IST

Maharashtra Murder

मृतक बंटी दीक्षित। फाइल फोटो- पत्रिका

Bunty Dixit Murder: छत्रपति संभाजीनगर के सिडको एन-7 इलाके में गुरुवार को पुराने विवाद को लेकर एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। जिम से स्कूटी पर घर लौट रहे युवक को कार से टक्कर मारकर गिराया गया। इसके बाद हमलावर ने हॉकी स्टिक और लकड़ी के डंडे से उस पर हमला कर दिया। घटना में देवेश दीक्षित उर्फ बंटी दीक्षित (37) की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पवन पराशेर नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

जिम से लौटते समय हमला

पुलिस के अनुसार बंटी दीक्षित सिडको एन-7 इलाके में रहता था। वह मेस चलाने के साथ प्लॉटिंग का कारोबार भी करता था। गुरुवार को वह रोज की तरह जिम जाने के लिए घर से निकला था। सुबह करीब 10 बजे जिम से लौटते समय एन-7 इलाके में गैस एजेंसी के सामने एक कार ने उसकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बंटी सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार से उतरे हमलावर ने उस पर हॉकी स्टिक और लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से बंटी खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमले में उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुराने विवाद में हत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुराना विवाद सामने आया है। बंटी दीक्षित का कारोबार से जुड़े कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस मामले में न्यायालय में गुरुवार को ही अंतिम सुनवाई होनी थी। ऐसे में पुलिस इस विवाद और सुनवाई की तारीख को भी जांच का हिस्सा बना रही है। हालांकि हत्या की असली वजह का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। बंटी दीक्षित सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहता था। हाल ही में विजयादशमी पर रामलीला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में उसने कई जिम्मेदारियां संभाली थीं।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर सिडको पुलिस थाने के निरीक्षक अतुल येरमे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन पराशेर को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस पुराने विवाद, हत्या की वजह और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका होने की आशंका की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग