म्हस्के ने ऑडियो क्लिप में सुनाई देने वाली आवाजों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि क्लिप में भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी, निधि कामदार और विधायक अतुल भातखलकर जैसी आवाजें सुनाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि आवाजें उन्हीं लोगों की हैं या नहीं और क्लिप असली है या नहीं। म्हस्के ने कहा कि यदि क्लिप सही पाई जाती है और सहयोगी दल के नेता शिवसेना के नेताओं के बारे में इस तरह की बातें कर रहे हैं, तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कार्रवाई करनी चाहिए।