जरांगे ने यह भी पूछा था कि क्या शिंदे ने यह रकम भाजपा से ली है। उन्होंने कहा था कि यदि उनके पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं तो शिंदे उन्हें खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं या भाजपा शिंदे को खत्म कर रही है। जरांगे के इस बयान पर रामदास कदम ने जवाब देते हुए कहा कि जरांगे मराठा समाज को न्याय दिलाने के लिए अनशन करते हैं, इस पर उन्होंने कभी विरोध नहीं किया, लेकिन शिंदे पर 500 करोड़ रुपए को लेकर आरोप लगाना गलत है। कदम ने कहा कि जरांगे शिंदे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे तो मराठा समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।