19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ की लोकेशन किसने लीक की? पीआर मैसेज से लेकर बाइक खरीदने तक, पुलिस खंगाल रही हर कड़ी

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस पीआर मैसेज से लेकर बाइक खरीदने तक के पहलुओं की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Tiger Shroff Firing

घायल टाइगर श्रॉफ और पकड़े गए आरोपी। फोटो- एएनआई

Tiger Shroff Latest News: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि टाइगर की लोकेशन की जानकारी पीआर टीम के एक मैसेज से हमलावरों तक पहुंची हो सकती है। वहीं वारदात में इस्तेमाल बाइक की खरीद और उसके कागजात से जुड़े मामले की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हमलावरों का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध है या नहीं।

पापाराजी के ग्रुप में भेजे गए मैसेज की जांच

रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू के पुष्पा पार्क के पास बाइक सवार तीन हथियारबंद युवकों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की थी। टाइगर फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे। इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए, लेकिन कार का कांच टूटने से उन्हें मामूली चोट आई। उनके चालक फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि उमेश चौहान नाम का एक ऑटो चालक भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि टाइगर की पीआर टीम ने पापाराजी यानी फोटो पत्रकारों के ग्रुप में जो मैसेज भेजा था, उससे हमलावरों को उनकी लोकेशन का पता तो नहीं चला। अब तक एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

बाइक के मालिकों से पूछताछ

फायरिंग में इस्तेमाल बाइक अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास मिली थी। इसके बाद बाइक को डीएन नगर पुलिस थाने ले जाया गया। पुलिस ने बाइक के मूल मालिक से पूछताछ की है। वह जोगेश्वरी इलाके का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि बाइक के मूल मालिक ने इसे एक अन्य व्यक्ति को बेचा था। उस व्यक्ति ने आगे इसे तीसरे व्यक्ति को बेच दिया। पुलिस के अनुसार, तीसरे मालिक को बाइक की रकम मिल चुकी थी, लेकिन गाड़ी के कागज ट्रांसफर नहीं किए गए थे।

पितृपक्ष में बाइक खरीदने की वजह की जांच

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पितृपक्ष से पहले तीसरे मालिक से बाइक खरीदी थी। कागज ट्रांसफर की प्रक्रिया नवरात्रि के बाद होनी थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या पेपर ट्रांसफर टालने के लिए जानबूझकर पितृपक्ष के दौरान बाइक खरीदने का समय चुना गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें से एक ने टाइगर की कार पर चार से पांच राउंड फायरिंग की। इसके बाद तीनों मौके से भाग गए। गोली चलाने वाले युवक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग ने बताया कि टाइगर को गोली नहीं लगी। फायरिंग के दौरान कार का कांच टूटने से उसका टुकड़ा उन्हें लगा, जिससे मामूली चोट आई। चालक फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि ऑटो चालक उमेश चौहान भी घायल हुआ। जुहू पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंची थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। शुरुआत में मामला जुहू पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई है, जिसमें अनिल पंडित और अनमोल बिश्नोई के नाम पर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। रिकॉर्डिंग में कहा गया है कि टाइगर श्रॉफ ने पहले दी गई चेतावनी को नजरअंदाज किया था, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग