तेजा सज्जा ने अपनी शादी को लेकर कहा कि उनके माता-पिता ने उनके लिए जीवनसाथी चुना है। अभिनेता के मुताबिक, वह अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं और शादी के मामले में भी इसी बात का ध्यान रखेंगे। वह नहीं चाहते कि उनकी शादी किसी बड़े फिल्मी आयोजन की तरह हो, जिसमें फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हों। इसके बजाय वह परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सादगी से शादी करना चाहते हैं।