पेड नेगेटिव पीआर का मतलब पैसे देकर किसी फिल्म, अभिनेता या अभिनेत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से नकारात्मक प्रचार कराना है। सोशल मीडिया के दौर में फिल्मों के ट्रेलर, ऑनलाइन रिव्यू और कलाकारों के खिलाफ चलने वाली टिप्पणियों को लेकर अक्सर ऐसे सवाल उठते हैं।