मुंबई

Maharashtra News: हिंगोली में लव जिहाद! आरोपी शख्स ने प्रेमिका पर धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव; केस हुआ दर्ज

महाराष्ट्र के हिंगोली में कथित रूप से एक लव जिहाद के मामले में पुलिस ने आरोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 23 नवंबर तक पुलिस की हिरासत में भेजा गया है। इस शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका से धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा और उसका यौन शोषण भी किया।

2 min read
Nov 21, 2022
Sajid

महाराष्ट्र के हिंगोली में कथित रूप से एक लव जिहाद का मामला उजागर हुआ है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, आरोपी साजिद ने अपनी हिंदू प्रेमिका से कहा है कि अगर उसे शादी करना है तो धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाना होगा। हिंदू लड़की द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर साजिद ने पीड़िता को विश्वास दिलाने के लिए एक वकील के माध्यम से 'लिव इन रिलेशनशिप' का बॉन्ड बनवाया जिसपर दोनों ने हस्ताक्षर किए। हिंगोली जिले के आखाडा बालापुर पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज किया गया है।

शिकायत करने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि वो 21 साल की है और बीए थर्ड ईयर की स्टूडेंट है। इसी दौरान उसकी फ्रेंडशिप साजिद रफिक खान पठाण से हुई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गया। लेकिन परिवार ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। साजिद ने पीड़िता को शादी का वादा किया। इसके बाद इसी साल 8 जुलाई को दोनों घर से भाग गए। यह भी पढ़े: Maharashtra News: मां की 13वीं के लिए बालियां देने से इनकार करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, मामला सामने आते ही हुआ फरार

इसके बाद पीड़ित लड़की के घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। घर से भागने के बाद ये दोनों औरंगाबाद, परभणी, फरीदाबाद और दिल्ली में रहें। पीड़ित लड़की शादी करने के लिए लगातार साजिद पर दबाव बनाती रही लेकिन साजिद हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था। इस दौरान पीड़ित लड़की की मर्जी के विरुद्ध साजिद ने उसका यौन शोषण किया।

बता दें कि पीड़ित लड़की के लगातार दबाव के बाद साजिद ने फरीदाबाद में एक वकील के पास लिव इन रिलेशनशिप का बॉन्ड तैयार करवाया, जिस पर दोनों ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद पिछले महीने दोनों महाराष्ट्र के परभणी जिले में वापस आ गए। परभणी लौटने पर पुलिस ने दोनो का बयान दर्ज किया। इस दौरान पीड़ित लड़की ने पुलिस से कहा कि उन्होने लिव्ह इन रिलेशनशिप में रहने का बॉन्ड साइन किया है और जल्द शादी करेंगे।

इसके बाद पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र लौटने के बाद जब मैंने दोबारा शादी की जिद की तब साजिद ने कहा कि अगर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लोगी तो ही वह शादी के लिए राजी होगा। लेकिन पीड़ित लड़की इसके लिए राजी नहीं थी। पीड़िता के मना करने पर आरोपी साजिद ने जान से मारने की धमकी भी दी।

बता दें कि इसके बाद पीड़ित लड़की अपने परिवार के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने साजिद के खिलाफ केस दर्ज करवाया। अखाड़ा बालापुर पुलिस स्टेशन के पुलिस सब इंस्पेक्टर पंढरीनाथ बोधनपोड ने मीडिया को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर हमने अट्रॉसिटी और बलात्कार की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी साजिद पठाण को गिरफ्तार कर लिया है। साजिद को 23 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Published on:
21 Nov 2022 07:57 pm
Also Read
View All