मुंबई

Maharashtra News: 1 नवंबर से होने वाली 15 हजार पुलिस स्टाफ की भर्ती रुकी, जल्द जारी होगा नया नोटिफिकेशन

महाराष्ट्र में पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवओं के लिए जरूरी खबर आई हैं। फिलहाल 14956 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया रोक दी गई है। एक हफ्ते बाद नए सिरे से नया नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। ऐसे में अब एसआरपीएफ पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए भर्ती प्रकिया की पूरी डिटेल एक हफ्ते बाद ही दी जाएगी।

2 min read
Oct 29, 2022
Maharashtra Police

महाराष्ट्र में 1 नवंबर में शुरू होने वाली 14956 पुलिसकर्मियों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार नए सिरे से नोटिफिकेशन जारी करेगी। अब पुलिस भर्ती को लेकर फैसला एक हफ्ते के बाद होगा। प्रशासनिक वजहों के चलते फिलहाल इस प्रक्रिया स्थगित की गई है। 1 नवंबर से भर्ती प्रोसेस की शुरुआत होने वाली थी। करीब पंद्रह हजार पदों के लिए भर्ती शुरू होने वाली थी। इसे तत्काल के लिए रोक दिया गया है।

ऐसे में अब एसआरपीएफ पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए भर्ती प्रोसेस की पूरी डिटेल एक हफ्ते बाद ही दी जाएगी। यह भर्ती प्रोसेस तत्काल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस प्रक्रिया हो कैंसिल नहीं किया गया है। इसलिए जो स्टूडेंट्स इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए तैयारियां कर रहे हैं, उन्हें फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं हैं। Maharashtra News: मुंबईवासियों के लिए नितिन गडकरी का मेगा प्लान, 200 पैसेंजर्स को लेकर उड़ेगी डबल डेकर बस

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से विद्यार्थियों से यह अनुरोध किया गया है। अगले हफ्ते इस संबंध में नया नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। मिली जानकारियों के मुताबिक प्रशासनिक वजहों से फिलहाल के लिए भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

फिलहाल जो नोटिफिकेशन जारी किया गया था, उसके मुताबिक मुंबई में 6740, ठाणे में 521, पुणे शहरी भाग में 720 और पिंपरी चिंचवड़ में 216 पदों के लिए भर्ती होने वाली है। इसी तरह मीरा-भायंदर के लिए 986 सीटों, नागपुर शहर के लिए 308 सीटों, नवी मुंबई के लिए 204 सीटों और अमरावती के लिए 20 सीटों पर भर्ती की जानी है।

वहीं, मुंबई रेलवे पुलिस में भर्ती की बात करें तो यहां 620 सीटों, ठाणे ग्रामीण में 68 सीटों, रायगढ़ में 272 सीटों और पालघर में 211 सीटों के लिए बहाली होनी है। रत्नागिरी में 131, सिंधूदुर्ग में 99, अहमदनगर में 129, नासिक ग्रामीण क्षेत्र में 454, धुले में 42, नागपुर ग्रामीण में 132, कोल्हापुर में 24, सातारा में 145, सोलापुर ग्रामीण में 26, औरंगाबाद ग्रामीण में 39, नांदेड़ में 155, परभणी में 75, हिंगोली में 21, पुणे ग्रामीण में 579 पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे ही भंडारा में 61, गढ़चिरोली में 348, चंद्रपुर में 194, अमरावती ग्रामीण में 156, वर्धा में 90, गोंदिया में 172, अकोला में 327, बुलढाणा में 51, यवतमाल में 244 पदों में भर्ती की जानी है. इसी तरह पुणे रेलवे पुलिस में 124, औरंगाबाद रेलवे पुलिस में 154 पदों पर बहाली होनी है।

Published on:
29 Oct 2022 07:50 pm
Also Read
View All