मुंबई

Maharashtra Weather Update: लौटते मानसून का कहर, मुंबई, पुणे समेत कई इलाकों में अलर्ट जारी, दिवाली पर भी भरी बारिश की संभावना

मुंबई, पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लौटता हुआ मानसून राज्य में अगले 10 दिनों के लिए आगे तक कायम रहने का अनुमान है। आज भी मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिस हुई हैं।

2 min read
Oct 14, 2022
महाराष्ट्र के लिए आज येलो अलर्ट जारी

महाराष्ट्र में लौटते मानसून का कहर अभी भी जारी है। यह कहर अगले तीन-चार दिनों तक तो जारी रहेगा ही, साथ ही बड़ी खबर यह है कि इस बार मानसून अभी और लंबा खिंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार महाराष्ट्र के कई इलाकों में दिवाली में भी भारी बारिश होने की संभावना हैं। आज मुंबई और पुणे में दोपहर तीन बजे से भारी बारिस हुई। बिजली कड़क रही है, बादल गरज रहे हैं और सड़कों पर इधर-उधर चाहे नजरें दौड़ाओ जिधर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

महाराष्ट्र के वाशिम में भारी बारिस की वजह से डेढ़ लाख हेक्टेयर खेत पानी में डूब गए हैं। अकोला में भी भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। बारामती में पानी के बहाव में एक शख्स बह गया है। गोंदिया में मूसलाधार बरसात से धान की खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। उस्मानाबाद के खेरमाला में सोयाबीन की फसलें बर्बाद हो गई हैं। दूसरी तरफ परभणी, यवतमाल और सोलापुर के करमाला में भी मूसलाधार बरसात से काफी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: ठाकरे गुट के चुनाव चिन्ह का नितेश राणे ने उड़ाया मजाक, कहा- वो मशाल नहीं, आइस्क्रीम की कोन है

मुंबई, ठाणे, पुणे में शुरू भारी बरसात, कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी: बता दें कि पुणे में कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। पुणे में गुरुवार को भी जबर्दस्त बारिस हुई थी। आईएमडी ने मुंबई, पुणे समेत कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई में भी कई इलाकों में बारिस जारी है। मुंबई से सटे ठाणे में भी कई इलाकों में बारिश शुरू है।

मौसम विभाग से मिली जानकारियों के मुताबिक, मानसून 10 दिनों के लिए और आगे बढ़ सकता है। हर साल 4-5 अक्टूबर तक लौटते मानसून की शुरुआत होती थी। लेकिन इस बार यह लौटता मानसून थोड़े दिन और रुकेगी। ऐसे में दिवाली पर भी बारिस हो सकती हैं। 15 अक्टूबर से मुंबई, पुणे समेत अहम शहरों में बारिस का जोर कम होना शुरू हो जाएगा। हालांकि हल्की बारिश कुछ और दिनों तक हो सकती है। लेकिन अगले तीन-चार दिनों तक महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिस हो सकती हैं।

Published on:
14 Oct 2022 08:36 pm
Also Read
View All