20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन हैं वो इन्फ्लुएंसर? जिसने कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग के खिलाफ उठाई थी आवाज, अब सलमान पर दिया रिएक्शन

Bigg Boss 20 Salman Khan: सलमान खान के बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर फूटे गुस्से के बाद अब एक इन्फ्लुंसर चर्चाओं में आ गया है। दरअसल इन्फ्लुएंसर ने कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी।
2 min read
Google source verification
Katrina Kaif-Salman Khan

कैटरीना कैफ-सलमान खान (फोटो सोर्स- Instagram/colorstv)

Bigg Boss 20 Salman Khan: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और सेलेब्स को लेकर की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म की टिकट खरीदने से किसी व्यक्ति को कलाकारों पर निजी टिप्पणी करने या उन्हें ट्रोल करने का अधिकार नहीं मिल जाता। सलमान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंगलम पोद्दार की प्रतिक्रिया चर्चा में आ गई है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

सलमान का क्लिप शेयर करते हुए बोली ये बात

मंगलम पोद्दार ने सलमान खान के उस सेगमेंट की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'उन्होंने मेरा नाम नहीं लिया लेकिन ये कुछ स्पेशल था।' यानी सलमान ने उनका नाम नहीं लिया, लेकिन उनके मुताबिक ये बात उनके लिए खास है। मंगलम की यह प्रतिक्रिया इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह इससे पहले अभिनेत्री कैटरीना कैफ के सपोर्ट में एक वीडियो बना चुके हैं।

दरअसल, कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने टिप्पणियां की थीं। इसी के खिलाफ मंगलम पोद्दार ने आवाज उठाई थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और रिपोर्ट के मुताबिक इसे करीब 1 करोड़ यानी 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके बाद से मंगलम को सेलिब्रिटीज की बॉडी शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग के खिलाफ बोलने वाले इन्फ्लुएंसर के तौर पर देखा गया।

सलमान ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट स्काउट से बातचीत के दौरान ऑनलाइन ट्रोलिंग के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कलाकार अपने दर्शकों की इज्जत करते हैं, लेकिन फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदना किसी को कलाकार को खरीदने का अधिकार नहीं देता। सलमान ने यह भी कहा कि कुछ लोग कलाकारों को ट्रोल करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं और ऐसे लोगों को वह सलाम करते हैं, जो इस तरह की ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

सलमान ने ऑनलाइन ट्रोल्स की भाषा पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ट्रोल्स जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उससे उनकी परवरिश और सोच का पता चलता है। उन्होंने ऐसे लोगों को 'पैरासाइट्स' यानी परजीवी तक कहा और कहा कि इस तरह की ऑनलाइन ट्रोलिंग को खत्म करने की जरूरत है।

ट्रोलिंग को लेकर बोले सलमान खान

सलमान ने ये भी बताया कि ट्रोलिंग का असर लोगों की मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। उन्होंने वजन और शरीर को लेकर होने वाली टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि कई लोग वजन कम करने की कोशिश करते हुए परेशान और दुखी रहते हैं। ऐसे में किसी के वजन या शरीर को लेकर टिप्पणी करके उसके खर्च पर पैसा कमाना गलत है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग