20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अब तो मां बन जाओ, उम्र हो गई है’, मोनालिसा ने सलमान के स्टैंड का किया सपोर्ट, प्रेग्नेंट ना हो पाने के कारण मिली ट्रोलिंग पर की बात

Monalisa On Salman Khan: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान के बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग के खिलाफ स्टैंड लेने पर अब मोनालिसा ने भी अभिनेता का शुक्रिया अदा किया है। मोनालिसा ने पर्सनल जिंदगी का अनुभव शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें भी कितनी बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।
2 min read
Google source verification
Monalisa On Salman Khan

कैटरीना कैफ-मोनालिसा (फोटो सोर्स- IMDb)

Monalisa On Salman Khan: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने अपने लुक और उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग का खुलकर जवाब दिया। अभिनेता ने स्टेज पर अपनी टोपी और जैकेट उतारकर ट्रोलर्स को चुनौती दी और कहा कि जो कहना है, कहें। सलमान के इस अंदाज की अब पूर्व ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट मोनालिसा ने भी तारीफ की है।

मोनालिसा ने की सलमान की तारीफ

'बिग बॉस 10' में नजर आ चुकीं मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने सलमान को टैग करते हुए लिखा, 'आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, सलमान सर। मुझे बहुत गर्व है।' मोनालिसा ने इसके साथ उम्र और बॉडी शेमिंग को लेकर अपने निजी अनुभव भी साझा किए।

मोनालिसा ने निजी अनुभव किए शेयर

मोनालिसा ने बताया कि उन्हें भी अपने शरीर, उम्र और निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने हार्मोनल बदलाव, चिंता और वजन बढ़ने जैसी परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन चीजों के बावजूद वह खुद को लेकर सहज हैं और उम्र बढ़ने को स्वाभाविक प्रक्रिया मानती हैं।

मोनालिसा ने यह भी बताया कि उन्हें मां बनने को लेकर भी सोशल मीडिया पर टिप्पणियां सुननी पड़ी हैं। उनके मुताबिक, लोग उनसे कहते थे, 'अब तो मां बन जाओ, उम्र हो गई है।' इस तरह की टिप्पणियों के बावजूद मोनालिसा ने कहा कि वह अपनी उम्र को लेकर परेशान नहीं हैं और सहजता से उम्र बढ़ने में विश्वास रखती हैं।

सलमान खान ने ट्रोलर्स को लगाई थी लताड़

मोनालिसा की पोस्ट ऐसे समय आई है जब सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में अपने बदलते लुक को लेकर लगातार हो रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। सलमान ने बताया कि उन्हें मोटा होने, उम्र बढ़ने, हेयरस्टाइल और कथित हेयर ट्रांसप्लांट जैसे मुद्दों को लेकर ट्रोल किया जाता है।

सलमान ने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए स्टेज पर अपनी टोपी उतारी और अपने लुक को लेकर किए जा रहे कमेंट्स पर सवाल उठाया। उन्होंने अपने चेहरे से मेकअप भी हटाया और दर्शकों को अपना चेहरा दिखाते हुए कहा कि अब वे चाहें तो ट्रोल कर सकते हैं।