मुंबई

Weather Update: अगले हफ्ते बढ़ेगी ठिठुरन! कई इलाकों में होगी बारिश, महाराष्ट्र के मौसम पर आई बड़ी अपडेट

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

2 min read
Dec 08, 2023
महाराष्ट्र में बढ़ रही ठंड

Maharashtra Mumbai Cold Weather: चक्रवात मिचौंग के प्रभाव से महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया था। लेकिन अब पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राज्य में ठंड बढ़ रही है। साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है।

महाराष्ट्र में बदेलगा मौसम का मिजाज

महाराष्ट्र में उत्तरी हवाओं की वजह से पारा लुढ़केगा और कुछ स्थानों पर ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 8-10 दिनों के दौरान मुंबई, पुणे सहित राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई है। हालांकि, राज्य के आंतरिक इलाकों में अगले 4-5 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। इस बीच, रातें ज्यादा ठंडी रहेंगी। यह भी पढ़े-16 महीने में 5 बार हार्ट अटैक! मुंबई की महिला ने मौत को दिया चकमा, डॉक्टर भी हैरान

मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि मुंबई में आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। लेकिन मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होगी।

मुंबई में बढ़ेगी ठंड!

आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले के मुताबिक, शहर (Mumbai Cold) में उत्तरी हवाओं के आने से अगले 2-3 दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। हालाँकि, न्यूनतम तापमान इस बात पर भी निर्भर करता है कि उत्तरी हवाएँ कितनी तेज़ हैं और साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कितना है।

राज्य में बारिश के आसार

वहीँ, पूर्वी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की उम्मीद है। कांबले ने कहा, “चक्रवात पहले ही कमजोर हो चुका है, इसका असर महाराष्ट्र के पूर्वी हिस्सों में महसूस किया जाएगा और वहां हल्की बारिश होगी। हालाँकि, कोंकण क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। मुंबई के साथ-साथ इसके पड़ोसी जिलों में भी बारिश नहीं होगी।“

ठिठुरन कब?

स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने बताया कि मुंबई शहर में 14 दिसंबर के बाद तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह उत्तरी हवाओं पर निर्भर करता है। फ़िलहाल तापमान में केवल एक या दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया है। जब तक देश के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश नहीं होगी, तब तक पारा के ज्यादा गिरने की संभावना नहीं है। हालाँकि, 14 से 15 दिसंबर के बीच कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की उम्मीद हैं, जिससे मुंबई समेत पूरे राज्य में ठंड ज्यादा पड़ेगी।

महानगर में सर्दी आम तौर पर 15 दिसंबर के बाद शुरू होती है। तब न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है। मुंबई में पिछले सप्ताह 30 नवंबर को इस सर्दी के सीजन में पहली बार पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। लेकिन चक्रवाती तूफान मिचौंग (Cyclone Michaung) के कारण राज्य में तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस की गई।

Published on:
08 Dec 2023 12:37 pm
Also Read
View All