17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिस्ट्री गर्ल संग वायरल वीडियो पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वह मेरी कॉमन फ्रेंड है, अंदाजा लगाना बंद करें’

Elvish Yadav Viral Video: एल्विश यादव ने मिस्ट्री गर्ल संग वायरल वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने लड़की को अपनी कॉमन फ्रेंड बताया और लोगों से बिना पूरी सच्चाई जाने अटकलें न लगाने की अपील की।
2 min read
Google source verification
Elvish Yadav

एल्विश यादव ने सोशल मीडिया यूजर्स से की अपील (सोर्स : x-@vishaldehai/@TripurariMedia)

Elvish Yadav Statement: एल्विश यादव इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। अब एल्विश ने खुद इस मामले पर सफाई दी है और लोगों से बिना पूरी सच्चाई जाने किसी नतीजे पर पहुंचने से बचने की अपील की है।

‘वह लड़की मेरी एक कॉमन फ्रेंड है’

एल्विश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए वायरल वीडियो को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि वीडियो में नजर आ रही लड़की उनकी कॉमन फ्रेंड है।

एल्विश ने लिखा कि सिर्फ किसी दूसरे एंगल से शूट की गई क्लिप के आधार पर उनका नाम उस लड़की के साथ जोड़ना बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वीडियो देखकर अपनी तरफ से कोई कहानी न बनाएं।

‘लोग सच जाने बिना जल्दी जज कर लेते हैं’

एल्विश ने आगे कहा कि लोग अक्सर पूरी सच्चाई जाने बिना बहुत जल्दी किसी को जज कर लेते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से उनकी पर्सनल लाइफ का सम्मान करने और बिना जानकारी के अटकलें लगाने से बचने की अपील की।

उनकी इस पोस्ट के बाद कुछ यूजर्स ने भी उनका समर्थन किया। एक यूजर ने कहा कि अब ऐसा होता रहेगा, क्योंकि एल्विश चर्चा में हैं और बॉलीवुड में भी कदम रख रहे हैं, ऐसे में उनका नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जा सकता है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि किसी को जज करने या उसके बारे में अंदाजा लगाने से पहले पूरी सच्चाई जानना जरूरी है और हर व्यक्ति प्राइवेसी और सम्मान का हकदार है।

एल्विश ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर किसी वीडियो या तस्वीर को लेकर अटकलें लगना आम है, लेकिन इस मामले में एल्विश ने खुद सामने आकर वीडियो में दिख रही लड़की के साथ अपने रिश्ते को लेकर स्थिति साफ की है। उन्होंने लोगों से सिर्फ वायरल क्लिप के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकालने को कहा है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग