मुंबई

मुंबई का मशहूर ‘मुच्छड़ पानवाला’ फिर विवादों में, एंटी नारकोटिक्स सेल ने मालिक शिवकुमार तिवारी को किया गिरफ्तार

Mucchad Paanwala Shivkumar Tiwari: भारत में ई-सिगरेट का उत्पादन, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री या विज्ञापन जैसी कोई भी व्यावसायिक गतिविधि कानून के तहत एक संज्ञेय अपराध है और इसके लिए जेल की सजा के साथ-साथ जुर्माना का भी प्रावधान है।

2 min read
Feb 15, 2023
mucchad_paanwala_owner_shivkumar_tiwari.jpg
‘मुच्छड़ पानवाला’ का मालिक शिवकुमार तिवारी गिरफ्तार

Mumbai Famous Mucchad Paanwala e-cigarette: मुंबई में मशहूर ‘मुच्छड़ पानवाला’ (Mumbai Famous Paan) की दुकान के मालिक शिवकुमार तिवारी (Shivkumar Tiwari) को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (Anti-Narcotics Cell) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। तिवारी पर प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने का आरोप लगा है।

एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) को छापेमारी के दौरान तिवारी की खेतवाड़ी (Khetwadi) स्थित शॉप से 15 लाख रुपये मूल्य का ई-सिगरेट मिला है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। एएनसी अधिकारियों ने बाद में तिवारी को मुंबई की वीपी रोड पुलिस (VP Road Police) को सौंप दिया। यह भी पढ़े-पुणे: हॉर्न बजाने पर राकांपा नेता ने खोया आपा, कार से उतकर युवती को दी गालियां, बुरी तरह पीटा


ई-सिगरेट पर लगा है बैन

भारत में ई-सिगरेट का उत्पादन, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री या विज्ञापन जैसी कोई भी व्यावसायिक गतिविधि कानून के तहत एक संज्ञेय अपराध है और इसके लिए जेल की सजा के साथ-साथ जुर्माना का भी प्रावधान है। केंद्र सरकार ने 2019 में एक अध्यादेश के जरिए ई-सिगरेट पर प्रतिबंध (e-cigarettes ban in India) लगा दिया है।

नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई ज़ोन के निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने मीडिया को बताया कि तिवारी पर NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


अभिनेता से लेकर बिजनेसमैन तक हैं दीवाने

शहर की लोकप्रिय पान की दुकान ‘मुच्छड़ पानवाला’ के अभिनेता से लेकर व्यापारी तक दीवाने है। 1970 के दशक में केम्प्स कॉर्नर (Kemps Corner) में यह एक छोटी सी पान की दुकान के साथ शुरू हुआ था, जो अब शहर भर में कई दुकानों के साथ एक नामचीन 'पान चैन' बन गया है।

पहले भी मालिक हुआ था गिरफ्तार

हालांकि, जनवरी 2021 में एनसीबी ने एक ड्रग मामले में ‘मुच्छड़ पानवाला’ के एक अन्य सह-मालिक राम कुमार तिवारी (Ram Kumar Tiwari) को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों के पास ई-सिगरेट बेचने वाली कई पान की दुकानों के खिलाफ मंगलवार और बुधवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। इस दौरान कई दुकानों में छापेमारी की गयी।

Published on:
15 Feb 2023 07:47 pm
Also Read
View All
प्रणीत मोरे को सपोर्ट करने के बाद कुनिका सदानंद का यू-टर्न, बोलीं- ‘370 रुपये की बिरयानी आपका कंसेंट नहीं खरीद सकती

ममता दीदी से बगावत के बाद दिल्ली पहुंचीं बागी सासंद और अभिनेत्री सायोनी घोष, बोलीं- आपको पता चल जाएगा क्या होने वाला है

‘हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी है’, मुंबई में गहराया ‘सफेद पट्टी’ विवाद, मनसे और जैन समुदाय आमने-सामने

महाराष्ट्र सरकार ने FIR के बाद प्रणीत मोरे के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, सभी वीडियोज की जांच करने का दिया आदेश

‘आर्टिस्ट का हक क्यों खा रहे हैं?’, रैपर ने बिग बॉस विजेता प्रिंस नरूला पर लगाए गंभीर आरोप, पैसे के लेन-देने का मामला