मुंबई

Drug Racket Busted: मुंबई में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1400 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स जब्त; पांच गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस ने बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताना चाहते हैं कि एंटी नारकोटिक्स सेल ने 1400 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्स को जब्त किया है। साथ ही पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
Aug 04, 2022
Police seize mephedrone worth Rs 1,400 crore, Five arrested
मुंबई में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुंबई में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। बताना चाहते हैं कि क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 1400 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स को जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को भी अरेस्ट किया है। पुलिस ने कहा कि मुंबई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक शख्स को नालासोपारा से पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल, वर्ली यूनिट ने बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। साथ ही पुलिस ने 1400 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 700 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) को भी जब्त किया है।

पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
जिसने मेफेड्रोन (एमडी) का निर्माण किया है। पुलिस ने जब मौके पर रेड की तो बड़ी मात्रा में मेफेड्रोन को वहां पाया। जिसे जब्त किया गया है। कहा जा रहा है कि आरोपी इसे खुद बनाता है और फिर बाजार में बेच देता था।

गौरतलब है कि नवी मुंबई के क्राइम ब्रांच की टीम ने इससे पहले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने जो ड्रग्स जब्त किये थे उसकी बाजार में कीमत में 362.5 करोड़ थी। इस ड्रग्स की खेप को लेकर यह कंटेनर दुबई से नवी मुंबई के न्हावाशेवा पोर्ट पर लाया गया था। जिसे बाजार में जाने से पहले ही पुलिस ने रेड कर जब्त कर लिया।

Published on:
04 Aug 2022 01:55 pm
Also Read
View All
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति की बंपर जीत, लेकिन भाजपा के बागी से हार गई शिंदे सेना

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

उद्धव सेना का अमित शाह पर सीधा हमला; कहा- भाजपा ने महमूद गजनवी की तरह लूटा राम मंदिर