11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 हफ्तों के ब्रेक के बाद, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मिहिर की वापसी, मेकर्स ने शेयर किया प्रोमो

Amar Upadhyay: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मिहिर की वापसी से तुलसी और विरानी परिवार की कहानी में नया मोड़ आने वाला है। इसी बीच मिहिर के किरदार में नजर आ रहे अमर उपाध्याय ने फैंस की खुशी और शो में अपनी वापसी पर बात की।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Sep 11, 2026

Amar Upadhyay role of Mihir in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

मिहिर बनकर फिर लौटे अमर उपाध्याय। (फोटो सोर्स: instagram- starplus)

Amar Upadhyay:टीवी के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन तकरीबन एक साल पहले दर्शकों के लिए कई पुरानी यादें लेकर आया है। अब शो में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। 10 साल के लीप के बाद मिहिर वीरानी और तुलसी वीरानी की जोड़ी जल्द ही एक बार फिर साथ नजर आएगी। मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के मौके पर नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें बरसों बाद मिहिर की वापसी दिखाई गई है। उनकी मुलाकात से विरानी परिवार में भावनाओं का नया दौर शुरू होगा। शो के मेकर्स ने नए प्रोमो के जरिए उनकी वापसी की पुष्टि कर दी है।

गणेश चतुर्थी पर तुलसी वीरानी में बप्पा से की विनती

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के नए प्रोमो में तुलसी गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा से अपने परिवार की खुशियों की प्रार्थना करती हैं। वह उनसे घर के मुखिया को वापस लाने की मन्नत मांगती हैं, क्योंकि परिवार की एक अहम खुशी में उनके दादा मौजूद नहीं हैं।

एक बार फिर टकराए मिहिर और तुलसी

इसके बाद प्रोमो में तुलसी की मुलाकात अचानक मिहिर से होती है। मिहिर जल्दबाजी में तुलसी से टकरा जाता है और दोनों एक-दूसरे को देखकर हैरान रह जाते हैं। अब मिहिर की वापसी कहानी में क्या नया मोड़ लाएगी, यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

मिहिर के किरदार को लेकर क्या बोले अमर उपाध्याय?

मिहिर के किरदार में वापसी को लेकर अमर उपाध्याय ने कहा कि उनके लिए मिहिर सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी और करियर का सबसे अहम किरदार रहा है। उन्होंने बताया कि दर्शकों ने इस किरदार को जितना प्यार दिया, उसे वह आज भी अपने साथ लेकर चलते हैं। अमर ने कहा कि लंबे समय से उनके फैंस उनसे पूछते रहे हैं कि वह शो में कब वापस आएंगे। उन्होंने कहा, “मिहिर मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं है। वह मेरी यात्रा का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। दर्शकों ने उसे जो प्यार दिया, वह मेरे लिए हमेशा खास रहा है।”

‘फैंस पूछते रहे कि मैं कब वापस आऊंगा’

अमर उपाध्याय ने बताया कि मिहिर की वापसी को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। उनके फैंस भी लंबे समय से उन्हें दोबारा इस किरदार में देखना चाहते थे. उन्होंने कहा कि फैंस ने उनसे यह पूछना बंद नहीं किया कि वह शो में कब लौटेंगे। उनके मुताबिक, फैंस की खुशी और उत्साह ने उनकी वापसी को और भी खास बना दिया है।

‘ऐसा लग रहा है जैसे घर वापस आ गया हूं’

अमर ने अपनी वापसी को एक इमोशनल अनुभव बताते हुए कहा, “शांतिनिकेतन में वापस आना, तुलसी और विरानी परिवार के बीच मिहिर बनकर खड़ा होना बहुत सारी यादें वापस ले आया। सच कहूं तो ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर वापस आ गया हूं।”

बदल चुके हैं रिश्ते और हालात

हालांकि, अमर का मानना है कि इस बार मिहिर जिस परिवार में लौट रहा है, वहां हालात पहले जैसे नहीं हैं। इतने सालों में परिवार के रिश्ते और समीकरण काफी बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि बहुत कुछ हो चुका है और मिहिर ऐसे परिवार में लौट रहा है, जिसने अपनी अलग यात्रा तय की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मिहिर की वापसी के बाद तुलसी और विरानी परिवार की कहानी किस दिशा में जाती है।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग