मुंबई

Mumbai News: बैंक से 12 करोड़ की चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए अपनाता था ये तरीका

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक से 12 करोड़ की चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को दबोच लिया हैं। चोरी की इस घटना के बाद अल्ताफ शेख फरार हो गया था। वह अपना हुलिया बदल लेता था। पुलिस ने उसकी बहन नीलोफर को भी गिरफ्तार किया है।

2 min read
Oct 06, 2022
Crime

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। पुलिस को आईसीआईसीआई बैंक से हुई 12 करोड़ रुपये की चोरी मामले एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया है। ये आरोपी इस घटना के करीब ढाई महीने बाद गिरफ्तार हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से लगभग 9 करोड़ रुपये भी जब्त किए गए हैं। ये घटना 12 जुलाई की है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अल्ताफ शेख है। वह 43 साल का है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें अल्ताफ की बहन निलोफर भी शामिल है। अल्ताफ सेख मुंबई का निवासी है। ये आरोपी आईसीआईसीआई बैंक में बतौर कस्टोडियन काम करता था। वह बैंक के लॉकर के चाबियों की देखभाल करता था। यह भी पढ़ें: BKC Dussehra Rally 2022: 'कटप्पा स्वाभिमानी था, आपकी तरह दोगला नहीं…' एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर किया पलटवार

बता दें कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि शेख इस चोरी की योजना को एक साल से बना रहा था। शेख ने सबसे पहले बैंक के सिस्टम में खामियां खोजीं और फिर पैसे खींचने के लिए उपकरण इकठ्ठा किए। मुंबई के मनपडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि चोरी के रुपयों को कचरा पेटी तक पहुंचाने के लिए अल्ताफ शेख ने एसी के डक्ट को थोड़ा चौड़ा कर दिया था। इस दौरान शेख ने सीसीटीवी फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ की थी।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि बैंक के अलार्म सिस्टम को इनएक्टिव करने और सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ के बाद अल्ताफ शेख ने बैंक की तिजोरी खोली और उसमें से कैश निकालकर उसे डक्ट के माध्यम से कचरा पेटी तक पहुंचा दिया। यह घटना तब पकड़ में आई जब बैंक ने पाया कि सुरक्षा राशि और सीसीटीवी का डीवीआर नहीं है। इसके बाद इंस्पेक्शन करने वाली टीम को फौरन बुलाया गया।

इस वारदात के बाद से अल्ताफ शेख गायब हो गया था। वह अपना हुलिया बदल लेता था और अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहन कर घूमता था। पुलिस ने बताया कि उसकी बहन नीलोफर उसकी सारी गतिविधियों के बारे में जानती थी। उसने चोरी की कुछ हिस्सा अपने घर में छुपाई थी। नीलोफर को इस मामले में सह आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Updated on:
06 Oct 2022 02:56 pm
Published on:
06 Oct 2022 02:50 pm
Also Read
View All