दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले नाना पाटेकर ने 'क्रांतिवीर', 'परिंदा', 'तिरंगा', 'अग्नि साक्षी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'अबतक छप्पन' और 'वेलकम' जैसी कालजयी फिल्मों में शानदार अभिनेय किया। उन्हें तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) से नवाजा गया, जबकि कला क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया था।