
नाना पाटेकर (Photo Source- Instagram/iamnanapatekar)
Nana Patekar demise register Unnatural Death case: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर निधन हो गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके कारण 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बीच, इस मामले में एक बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है। पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत अस्वाभाविक मृत्यु (Unnatural Death/UD) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आइये जानते हैं क्यो?
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कुछ आधिकारिक दस्तावेज मिले थे जिसके मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8:07 बजे पणजी पुलिस स्टेशन को बम्बोलिम स्थित मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर का फोन आया था। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बताया कि 75 साल के एक व्यक्ति को डोना पाउला के 'ओशन पार्क' स्थित उनके फ्लैट से आपातकालीन वार्ड में मृत अवस्था (Brought Dead) में लाया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मृतक की पहचान विश्वनाथ गजानन पाटेकर (पिता: गजानन लक्ष्मण पाटेकर) के रूप में हुई। दस्तावेजों में दर्ज जानकारी के अनुसार, वह गोवा के डोना पाउला स्थित ओशन पार्क में रह रहे थे, जबकि उनका स्थायी पता अंधेरी वेस्ट, मुंबई दर्ज था
अस्पताल से मिली सूचना के तुरंत बाद पणजी पुलिस स्टेशन के अधिकारी मणिपाल अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। अभिनेता को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था, इसलिए कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत UD केस (केस नंबर 62/2026) दर्ज कर लिया है।
मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) नितिन नाइक को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अस्वाभाविक या अचानक हुई मौत में यह एक मानक कानूनी प्रक्रिया (Standard Operating Procedure) होती है, जिसके तहत पोस्टमॉर्टम और मेडिकल साक्ष्यों की जांच की जाती है।
दूसरी तरफ, कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को पुणे के खड़कवासला उनके पैतृक गांव डोंजे (Donje) ले जाया गया। गुरुवार देर रात उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ संपन्न हुआ।
अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत राजनीति की कई प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं फिल्म जगत से अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला डोंजे गांव पहुंचे और दिवंगत अभिनेता के बेटे मल्हार व परिवार को सांत्वना दी।
Updated on:
09 Oct 2026 08:52 am
Published on:
09 Oct 2026 08:17 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
