
मुंबई . डेढ़ महीने पहले कांदिवली पूर्व से गायब हुई 15 वर्षीय लड़की द्वारा एक तरफा प्यार से इंकार किए जाने पर बलात्कार कर निर्मम तरीके से हत्या को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है | इस हत्या मामले में पुलिस ने मोबाईल लोकेशन के आधार पर की गई पूछताछ के बाद हत्या किए जाने का खुलासा हुआ | जिसके बाद समता नगर पुलिस ने लड़की के पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है | जानकारी अनुसार समता नगर पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या करने के आरोप में अजय वनवासी (25 )को गिरफ्तार किया है | लड़की के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी। लड़की के मोबाइल नंबर की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी का नंबर मिला। आखिरी बार उन दोनों के बीच बातचीत हुई थी। पुलिस वनवासी को संदेह के आधार पर लगातार पूछताछ के लिए बुलाती रही लेकिन वह दावा करता रहा कि उसे लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह पुलिस के बुलाने पर हमेशा पुलिस स्टेशन पहुंचता और जांच में सहयोग की दिखावा करता। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
बलात्कार करने का विरोध करने पर हत्या वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू कसबे ने बताया कि आरोपी ने एक अक्टूबर को लड़की को फोन कर दोपहर के वक्त अपने घर बुलाया था। उस दौरान वह घर पर अकेला था। उसने लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश की लेकिन लड़की ने इसका विरोध किया और चिल्लाने लगी। इससे नाराज आरोपी ने लड़की के सिर पर पानी की बोतल से प्रहार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
बैग में भरकर तलासरी ले गया शव इसके बाद आरोपी ने लड़की का शव एक बड़े बैग में भरा और पालघर के तलासरी इलाके में ले जाकर शव जला दिया। 3 अक्टूबर को तलासरी पुलिस ने अज्ञात शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी लेकिन वे पीड़िता की पहचान नहीं कर सके थे। सीनियर इंस्पेक्टर राजू कसबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 354 और पाक्सो कानून की धारा 8, 12 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 25 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।