मुंबई

क्या अजित पवार छोड़ देंगे NCP, अमित शाह से की मुलाकात? अटकलों का बाजार गर्म

Ajit Pawar on Joining BJP: मुंबई दौरे पर आये केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शनिवार की रात मिलने संबंधी अफवाहों को राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने खारिज किया है। अजित पवार ने अटकलों को आधारहीन बताया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2023, 7:17 PM IST
ajit_pawar.jpg
एनसीपी नेता अजित पवार

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार के पार्टी छोड़कर राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच बड़ी खबर आई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता व राज्य में मंत्री दादा भुसे ने अजित पवार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समूह के मंत्री दादा भुसे ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘अजित पवार कई साल से राकांपा (NCP) में बेचैनी महसूस कर रहे हैं। हम सभी यह जानते हैं। कुछ भी हो सकता है।’’ हालांकि जब आज नागपुर में पत्रकारों ने वरिष्ठ नेता अजित पवार से भविष्य में उनके कदमों पर लग रही अटकलों के संबंध में पूछा तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह एमवीए को मजबूत बनाने के काम में जुटे है। यह भी पढ़े-Maharashtra: 16 विधायकों के अयोग्य होने पर भी रहेगी शिंदे-फडणवीस सरकार? अजित पवार ने समझाया सियासी गणित


‘एमवीए को मजबूत कर रहा हूँ’

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता पवार ने कहा, ‘‘मैं मंत्रियों दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल और उदय सावंत की अपने बारे में टिप्पणियां पढ़ रहा हूं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि मुझसे इतना प्यार क्यों जताया जा रहा है। हम संयुक्त रूप से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।’’

अमित शाह से मुलाकात से किया इंकार

मुंबई दौरे पर आये केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शनिवार की रात मिलने संबंधी अफवाहों को राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने खारिज किया है। अजित पवार ने अटकलों को आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘ये बेमतलब की बातें हैं।’’


संजय राउत ने क्या कहा?

ससे पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा कि राजनीतिक हलकों में अजित पवार के भावी कदम को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं और उन्हें स्वयं इसे स्पष्ट करना चाहिए।

शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र ‘सामना’ के साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकटोक’ में संजय राउत ने दावा किया है कि शरद पवार ने मंगलवार को बैठक में उद्धव ठाकरे से कहा कि कोई पाला नहीं बदलना चाहता। लेकिन परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। अगर कोई साथ छोड़ने का व्यक्तिगत निर्णय लेता है तो यह निजी बात होगी। लेकिन पार्टी के रूप में हम बीजेपी के साथ कभी नहीं जाएंगे। बीजेपी में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति राजनीतिक आत्महत्या करेगा। पार्टी बदलने से सिर्फ ईडी और सीबीआई की फाइलें अलमारियों में चली जाएंगी, लेकिन वो कभी बंद नहीं होंगी।

बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन एमवीए का हिस्सा हैं।

Published on:
Also Read
View All