मुंबई

बीएमसी को सौंपा जाएगा ओपन अस्पताल

एक और ओपन अस्पताल बनाने की योजना नए अस्पताल में लगाए जाएंगे 100 आईसीयू बेड और 900 आइसोलेशन बेड
less than 1 minute read
• •
May 17, 2020
बीएमसी को सौंपा जाएगा ओपन अस्पताल
बीएमसी को सौंपा जाएगा ओपन अस्पताल

मुंबई. सेमी क्रिटिकल कोरोना पॉजिटिव रोगियों के लिए भारत का पहला 1008 बेड का ओपन अस्पताल एमएमआरडीए सोमवार को बीएमसी को सौंपेगी। गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है। रोज लगभग 500 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एमएमआरडीए से अनुरोध किया था कि कोरोना तैयारियों के तहत एक अस्पताल बनाया जाए। इसके बाद एमएमआरडीए ने बीकेसी मैदान में 1008 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार कर दिया है।

इस अस्पताल का दौरा करने के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने बीकेसी में बनकर तैयार ओपन अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यहां पर एक और ओपन अस्पताल बनाने की योजना बनाई गई है। इस नए अस्पताल में 100 आईसीयू बेड और 900 आइसोलेशन बेड लगाए जाएंगे। इसमें आईसीयू और वेंटिलेटर भी होगा। बीकेसी के मैदान में बने अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए एक लैब भी तैयार किया गया है। एक्सरे और ईसीजी की सुविधा यहां भी उपलब्ध है।

Published on:
17 May 2020 11:31 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

​​​​​भुजबल को क्लीन चिट पर भड़की NCP (SP): नसीम सिद्दीकी बोले- ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलने का मिला इनाम’