मुंबई

पुणे और नाशिक में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी

नासिक के दिंडोरी तहसील में बुधवार को जोरदार पड़े ओले
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2020, 12:25 AM IST
पुणे और नाशिक में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी
पुणे और नाशिक में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी

पुणे/नाशिक. पुणे और नाशिक शहर में गुरूवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे पहले नाशिक जिले के दिंडोरी तहसील में बुधवार को जोरदार ओले पड़े। इससे शहर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में प्री मानसून का समय हो गया है। मौसम विभाग ने 15 मई से महाराष्ट्र सहित कुछ इलाकों में प्री मानसून बारिश का अनुमान भी व्यक्ति किया था।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में 16 मई से मानसून सक्रिय हो जाएगा। अनुमान है कि इस वर्ष केरल में एक जून तक मानसून आ जाएगा। इसके बाद 10 से 12 दिनों के भीतर मानसून महाराष्ट्र में दस्तक दे सकता है।

नाशिक में बुधवार को भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई थी, इसके बाद गुरूवार को पुणे और नाशिक शहर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी हुई। नासिक जिले के दिंडोरी तहसील में बुधवार को जोरदार ओले पड़े हैं।

Published on: