मुंबई

Pune: मामूली बात पर पत्नी ने बिल्डर पति के चेहरे पर मारा मुक्का, हो गई मौत!

Pune Crime: मृतक निखिल खन्ना पुणे के मशहूर कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन हैं।

2 min read
Nov 24, 2023
Thane Murder
मुंब्रा में झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव (File)

Builder Nikhil Khanna Murder: महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां वानवडी पुलिस सीमा में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी (बिल्डर) पति की पत्नी की पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान महिला ने कथित तौर पर अपने पति के चेहरे पर जोरदार मुक्का मारा। जिससे बिल्डर की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना आज (24 नवंबर) दोपहर करीब 12 बजे वानवडी के एक पॉश सोसाइटी की इमारत में हुई। मृतक बिल्डर का नाम निखिल पुष्पराज खन्ना (उम्र 36) है। जबकि आरोपी पत्नी का नाम रेणुका निखिल खन्ना (उम्र 38) नाम बताया जा रहा है। निखिल पुणे के मशहूर कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन हैं। वानवडी पुलिस ने रेणुका खन्ना को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़े-मुंबई में शर्मनाक घटना: ड्रग्स खरीदने के लिए नहीं थे पैसे तो मां-बाप ने 2 बच्चों को बेचा, बहन ने पकड़वाया


क्या है मामला?

पेशे से बिल्डर निखिल और रेणुका ने छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसी बीच आज दोपहर के करीब दोनों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर पत्नी रेणुका ने पति निखिल के चेहरे पर मुक्का मार दिया। जिससे निखिल बेसुध होकर गिर पड़े। इसके बाद रेणुका ने फोन कर अपने ससुर डॉ. पुष्पराज खन्ना को घटना की जानकारी दी। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।

डॉ. खन्ना तुरंत घर पहुंचे और बेटे निखिल को सीपीआर देने की कोशिश की। लेकिन तब तक निखिल की मौत हो गई थी। निखिल वानवडी इलाके में हाईप्रोफाइल सोसाइटी में माता-पिता और पत्नी के साथ रहते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वानवडी पुलिस ने रेणुका खन्ना को हिरासत में ले लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुस्से में आकर रेणुका ने निखिल की नाक पर जोरदार मुक्का मार दिया। बताया जा रहा है कि इससे उसकी नाक और मुंह की हड्डियां टूट गईं। अत्यधिक खून बहने के कारण निखिल की मौत हो गई। पुलिस को शक है कि पत्नी रेणुका शराब के नशे में थी। फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है।

Published on:
24 Nov 2023 08:39 pm