मुंबई

उद्धव सेना को तगड़ा झटका! तेजस्वी घोसालकर भाजपा में शामिल, ठाकरे परिवार से रहा है गहरा नाता

Tejasvee Ghosalkar Join BJP: बीएमसी चुनाव से ठीक पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आज शिवसेना (उद्धव ठाकरे) की वरिष्ठ महिला नेता और पूर्व बीएमसी पार्षद तेजस्वी घोसालकर भाजपा में शामिल हो गईं।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2025, 2:28 PM IST
Tejasvee Ghosalkar Joins BJP
उद्धव गुट छोड़कर तेजस्वी घोसालकर पिछले महीने बीजेपी में हुईं थी शामिल

मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व बीएमसी पार्षद तेजस्वी घोसालकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। तेजस्वी घोसालकर सोमवार को भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम (Ameet Satam) की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।

तेजस्वी घोसालकर दिवंगत शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar) की पत्नी हैं, जिनकी पिछले साल फरवरी में उनके कार्यालय में मॉरिस भाई नाम के व्यक्ति ने फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद आरोपी ने भी आत्महत्या कर ली थी। इस पूरे मामले की जांच फिलहाल क्राइम ब्रांच कर रही है।

मुंबई के दहिसर क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखने वाली तेजस्वी घोसालकर ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। अपनी भावनात्मक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनका हृदय भावनाओं से भरा हुआ है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन में ऐसा समय आएगा जब उन्हें इतने भारी मन से ऐसे शब्द लिखने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनके दर्द को व्यक्त करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं, लेकिन यह संवाद करना जरूरी था।

ठाकरे परिवार के करीबी है घोसालकर

तेजस्वी के ससुर और शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता विनोद घोसालकर (Vinod Ghosalkar) भी पूर्व विधायक और ठाकरे परिवार के करीबी माने जाते हैं। यह परिवार स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के दिनों से ही ठाकरे परिवार के बेहद करीब रहा है। ऐसे में मुंबई के बीएमसी चुनावों से ठीक पहले तेजस्वी का शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर बीजेपी में शामिल होना, उद्धव ठाकरे गुट के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस कदम से मुंबई की स्थानीय राजनीति में समीकरण बदलने की संभावना है, खासकर दहिसर-बोरीवली में जहां घोसालकर परिवार का अच्छा खासा प्रभाव है।

Updated on:
15 Dec 2025, 2:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नवी मुंबई में तेल कंपनी में भीषण आग, पास की प्लाईवुड और कूरियर कंपनी तक फैली लपटें; करोड़ों का नुकसान

Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना