मुंबई

Maharashtra Cabinet Expansion: शनिवार सुबह 11 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह, सामने आई बड़ी अपडेट

Maharashtra Cabinet expansion : महायुति सरकार का कैबिनेट विस्तार समारोह शनिवार को मुंबई स्थित राजभवन में होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Dec 2024, 9:35 PM IST
Maharashtra CM Eknath Shinde resigns

महाराष्ट्र की महायुति सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख आखिरकार तय हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार 14 दिसंबर को होगा। इसे लेकर अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधान पार्षद अमोल मिटकरी ने अहम जानकारी दी है।

10 एनसीपी नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री

अजित पवार गुट के नेता अमोल मिटकरी ने कहा, "महाराष्ट्र में शनिवार सुबह 11 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। उम्मीद है कि 10 प्रमुख एनसीपी नेता कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं चार से छह प्रमुख नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।“

अजित पवार को वित्त विभाग

एनसीपी नेता ने आगे कहा, “हमारी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता की भी यही मांग है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और हमारी पार्टी के नेता अजित पवार को वित्त विभाग मिलना चाहिए। हमें भरोसा है कि हमारी मांग मानी जाएगी। अजित पवार के पास वित्त विभाग संभालने का लंबा अनुभव है। ऐसे में उन्हें यह विभाग मिलना चाहिए।"

शिवसेना से कौन-कौन बनेगा मंत्री?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना के कुल 9 मंत्री और 3 राज्य मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते है। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने नए और पुराने चेहरों को मौका देकर अपनी पार्टी में संतुलन बनाने की कोशिश की है।

शिवसेना के मंत्रियों की संभावित सूची में एकनाथ शिंदे (कैबिनेट मंत्री), उदय सामंत (कैबिनेट मंत्री), शंभुराज देसाई (कैबिनेट मंत्री), दादा भुसे (कैबिनेट मंत्री), प्रताप सरनाईक (कैबिनेट मंत्री), संजय शिरसाट (कैबिनेट मंत्री), गुलाबराव पाटील (कैबिनेट मंत्री), भरत गोगावले (कैबिनेट मंत्री), योगेश कदम (राज्यमंत्री), विजय शिवतारे (राज्यमंत्री), राजेंद्र यड्रावकर या प्रकाश आबिटकर (राज्यमंत्री) का नाम शामिल है। वहीं, बीजेपी के विरोध के चलते दीपक केसरकर, अब्दुल सत्तार, संजय राठौड़ को कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने की खबर है।

Updated on:
13 Dec 2024, 9:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर वारिस पठान का बयान, बोले- ‘अमित साटम और मेयर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति में बढ़ा तनाव, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

‘पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी नहीं की’, राज ठाकरे का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो